By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत की विकास दर अगले दो साल में चीन से रहेगी ज्यादा: आईएमएफ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

भारत की विकास दर अगले दो साल में चीन से रहेगी ज्यादा: आईएमएफ

Last updated: January 22, 2019 7:24 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

वाशिंगटन:भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2019 में 7.5 प्रतिशत तथा 2020 में 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने सोमवार को यह अनुमान लगाते हुए कहा कि इन दो साल के दौरान चीन की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर एक प्रतिशत अंक अधिक रहेगी। 2019 और 2020 में चीन की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

आईएमएफ ने जनवरी के अपने वैश्विक अर्थव्यवस्था परिदृश्य अपडेट में कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। आईएमएफ ने कहा, 2019 में भारतीय अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ेगी। इसकी प्रमुख वजह कच्चे तेल की कीमतों में कमी तथा मुद्रास्फीतिक दबाव कम होने से मौद्रिक रुख नरम होना रहेगा।

वैश्विक वृद्धि दर घटेगी 
आईएमएफ ने 2019 के लिए वैश्विक वृद्धि अनुमानों को घटाकर 3.5 प्रतिशत और 2020 के लिए 3.6 प्रतिशत कर दिया। दुनियाभर की विभिन्न विकसित अर्थव्यवस्थाओं के अनुमान से कम वृद्धि के कारण आईएमएफ ने अपना अनुमान घटाया है। आईएमएफ ने वैश्विक आर्थिक वृद्धि के तीन महीने पहले के अपने अनुमानों को क्रमश: 0.2 और 0.1 प्रतिशत तक घटा दिया है। 2019 में वैश्विक वृद्धि घटकर 3.5 प्रतिशत रह सकती है। 2020 में यह थोड़ी बढ़कर 3.6 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है।  उसने कहा है कि वृद्धि दर में यह बदलाव विकसित अर्थव्यवस्थाओं में गिरावट को दिखाता है। आईएमएफ का अनुमान है कि 2018 में विकसित देशों की आर्थिक वृद्धि 2.3 प्रतिशत रही। उसके मुताबिक 2019 में ऐसे देशों की आर्थिक वृद्धि 2.0 और 2020 में 1.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

विकासशील देशों को भी लगेगा झटका
रिपोर्ट में कहा गया है कि उभरते और विकासशील एशिया में वृद्धि दर 2018 के 6.5 प्रतिशत से घटकर 2019 में 6.3 प्रतिशत रहेगी। 2020 में यह 6.4 प्रतिशत रहेगी। चीन की वृद्धि दर 2017 में 6.9 प्रतिशत रही थी, जबकि उस वर्ष भारतीय अर्थव्यवस्था 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी। 2018 में चीन की वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत है। अगले दो साल यानी 2019 और 2020 में चीन की अर्थव्यवस्था 6.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

चीन में मंदी के संकेत
वहीं दूसरी ओर चीन की अर्थव्यवस्था में मंदी आने के संकेत हैं। चीन की अर्थव्यवस्था साल 2018 में 6.6 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ी है। उसकी यह करीब तीन दशक की सबसे धीमी आर्थिक वृद्धि दर है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के अमेरिका के साथ व्यापार मोर्चे पर जारी तनाव और निर्यात में गिरावट इसकी वजह मानी जा रही है। चीन की यह 1990 के बाद से सबसे कम आर्थिक वृद्धि दर है। 1990 में चीन की आर्थिक वृद्धि की दर 3.9 प्रतिशत थी। आंकड़ों के मुताबिक, चीन की अर्थव्यवस्था के करीब 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का लक्ष्य रखा गया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अफगानिस्तान: सैन्य अड्डे पर तालिबान का हमला, 100 से ज्यादा लोगों की मौत
Next Article 2022 में भारत दुनिया का सबसे युवा देश होगा: सुषमा स्वराज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?