मुंबई। नारी शक्ति को विकास के नवआयामों से जोड़ने हेतु महिला विंग की पिकनिक का आयोजन 5 और 6 जून को भण्डारदरा रेन फोरेस्ट में आयोजित हुई ।पिकनिक में लगभग 67 बहने उत्साह और उमंग से सहभागी बनी। महिलाओं के उत्साह को देखते हुए अध्यक्षा श्रीमती तरुणा बोहरा ने इस पिकनिक को यादगार बनाने में श्रम का सिंचन किया और भारत जैन महामंडल की प्रत्येक सदस्य का मंडल के प्रति विश्वास और भी सुदृढ़ किया , सफऱ की सुहानी शुरवात भक्ति और श्रद्धा के स्तम्भ, शाहपुर स्थित मानसमंदिर के दर्शन से हुई और हमारा अगला पड़ाव इगतपुरी के रेन फोरेस्ट रिसोर्ट में हुआ जहा प्रकृति के मनमोहक वातावरण ने सबके मन को मोह लिया । सफऱ को सुहाना बनाने के लिए बेन्क्विट हॉल में मंत्री श्रीमती आशा जी बडाला ने कार्यक्रम का सुन्दर संचालन किया।
सर्वप्रथम मंगलचरण के सुमधर संगान हुआ ,तत्पश्चात तरुणा जी ने सभी सदस्यों को वूमन एम्पोर्वेर्मेंट के लिये प्रेरित किया स्वयं मे छुपी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए आह्वन् करते हुए आगामी प्रोजेक्ट्स की जानकारी और सभी सदस्यों ने अपने विचार साँझा किये। वुमन एम्पावरमेंट के इस सेशन के बाद पिकनिक के मुख्य आकर्षण भंडारदरा मे संदन वेली में (fire flies) जुगनू देखने गये प्रकृति के इस अद्भुत और रोमंचक नज़ारे ने सबका मन मोह लिया।
दूसरे दिन के मुख्य कार्यक्रम में सोशल नेटवर्किंग और introduction सेशन हुआ जिसमें दो दिवसीय पिकनिक के अनुभव को सभी बहनों ने साँझा करते हुए स्वयं का परिचय दिया और तरुणा जी और आशाजी ने सभी का स्वागत और रिटर्न गिफ्ट देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में अर्थ संयोजन में प्लेटिनम प्रायोजक श्रीमती निकिता शिल्पीन जी तातेर और गोल्ड प्रयोजक के रुप मे श्रीमती आशा हिम्मत जी कोठारी के साथ ही सिल्वर प्रयोजक के रूप में श्रीमती निर्मला सुरेश जी राठौर ,सुशीला प्रकाश जी हिंगड़ एव मंजू शांतिलाल जी सोनी ने सहयोग प्रदान किया।
पिकनिक में विशेष रूप से Trip कॉर्डिनेटर श्रीमती शीतल सांखला और बाकी व्यवस्थाओं में अनिता सिंयाल,लतिका डागलिया, कांता डूंगरवाल,सुमन चपलोंत ,सारिका बाफना रेखा खरवड़, प्रेमा मेहता, सीमा सिंघवी, सुधा हिंगड़, श्वेता सिंघवी आदि बहनों के सहयोग के साथ एक सफल और यादगार ट्रिप आयोजित हुई।
भारत जैन महामंडल महिला विंग द्वारा भण्डारदरा रेन फोरेस्ट में एक दिवसीय ट्रिप का सफल आयोजन

