सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारी-भरकम स्कूल बैग छीन रहे हैं मासूमों का बचपन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

भारी-भरकम स्कूल बैग छीन रहे हैं मासूमों का बचपन

Last updated: January 11, 2020 7:02 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

क्या आपने भारी-भरकम स्कूल बैग कैरी करते हुए बच्चों को देखा है? अपनी उम्र और वजन से ज्यादा स्कूल बैग कैरी करने की वजह से बच्चों को बेहद कम उम्र में सेहत से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। जैसे, अर्पिता गुड़गांव के एक प्राइवेट स्कूल में 7वीं में पढ़ती है।पिछले एक साल से उसकी पीठ और गर्दन में भारी दर्द हो रहा है। उसके पैरेंट्स कई डॉक्टरों से मिले।बच्ची को एक्स-रे, एमआरआई जैसी कई जाचों से गुजरना पड़ा लेकिन समस्या बरकरार रही। फिलहाल 2 महीने से उसकी फिजियोथिरेपी चल रही है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि बच्चों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए उनके बैग कैरी करने के तरीकों के अलावा कुछ खास बातों पर ध्यान दिया जाए।

ऑर्थोपेडिक सर्जन की क्या है राय 
इस समस्या पर सीनियर कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन हिमांशु त्यागी ने बताया कि “स्कूल जाने वाले लगभग 40% छात्रों को पीठ और गर्दन के दर्द की परेशानी है।भारी स्कूल बैग गर्दन की मांसपेशियों को खींचता है।गर्दन के दर्द के कारण रीढ़ की हड्डी के पीछे तकलीफ होती है।यह दर्द पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी बच्चे का प्रदर्शन खराब कर सकता है। इससे बच्चे का विकास प्रभावित हो सकता है और उसका मनोबल नीचे आ सकता है।”
बच्चों की उम्र के आधार पर स्कूल बैग के वजन को सीमित करने के लिए कुछ राज्य सरकारों ने हाल ही में नियम बनाए हैं। ये नियम विभिन्न अध्ययनों पर आधारित थे जिनमें बताया गया था कि भारी स्कूल बैग ले जाने से बच्चे की रीढ़ की हड्डी प्रभावित हो सकती है। यहां तक कि छात्र स्थायी विकलांगता के शिकार भी हो सकते हैं।

 

बच्चों के शरीर के वजन के हिसाब से निर्धारित है बैग का वजन 
इस संबंध में ओडिशा और दिल्ली राज्य सरकारों द्वारा सराहनीय कदम उठाए गए हैं।उन्होंने स्कूल बैग के वजन को बच्चे के शरीर के वजन के 10% तक सीमित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। साथ ही स्कूल अधिकारियों को उचित टाइम टेबल बनाने का निर्देश दिया गया है।जिसमें प्रति विषय पुस्तकों की संख्या को प्रतिबंधित करने को कहा गया है।

 

दिल्ली राज्य सरकार के अनुसार वजन के हिसाब से बैग का वजन 
कक्षा 1 और 2 – 1.5 किलोग्राम
कक्षा 3,4, 5 -3  किलोग्राम
कक्षा 6,7-  4 किलोग्राम
कक्षा 8,9 – 4.5 किलोग्राम
कक्षा 10 वीं से ऊपर – अधिकतम 5 किलोग्राम

 

इन बातों का रखें ध्यान 
-टाइम टेबल का सख्ती से पालन करें
-अगर स्कूल छात्रों से हर रोज पूरे सेलेबस की किताबें लाने को कहते हैं, तो आपत्ति दर्ज कराएं।
-रीढ़ को मजबूत करने के लिए स्कूल में नियमित फिजिकल ट्रेनिंग /एक्सरसाइज / स्पोर्ट्स पीरियड हो
-कक्षा में प्रत्येक छात्र को स्कूल में ही एक्स्ट्रा किताबें रखने के लिए लॉकर उपलब्ध कराया जाए।
-स्कूल के बच्चे का बैग अगर भारी है और उसे इसके साथ सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है, तो स्कूल में लिफ्ट का भी प्रावधान होना चाहिए।

 

स्कूल बैग कैसे कैरी करें 
-स्कूल बैग को हमेशा दोनों कंधों के ऊपर रखा जाना चाहिए (रीढ़ की हड्डी के तनाव को 30% तक कम कर देता है।जबकि यह छात्र अक्सर बैग को एक कंधे पर पहनते हैं)

bag

-स्कूल बैग पीठ पर बहुत टाइट या बहुत ढीला नहीं होना चाहिए। यह रीढ़ की हड्डी को तटस्थ स्थिति में लोड करने के लिए बस पर्याप्त तंग होना चाहिए। (स्कूल बैग टांगते समय बच्चे को आगे झुकने या पीछे की ओर झुकने की कोई आवश्यकता नहीं होनी चाहिए)।

bag

-भारी वस्तुओं को बच्चे की पीठ के करीब रखें और साइड जेब में हल्का सामान रखें।
स्कूल बैग में चौड़ी पट्टियां होनी चाहिए।
-अधिक लंबे स्कूल बैग हमेशा चौड़े बैग की तुलना में पसंद किए जाते हैं, क्योंकि लंबे बैग में अधिक भार आ जाता है।
-स्कूल बैग ऊपर से गर्दन और कंधे क्षेत्र के करीब शुरू करना चाहिए।
-यदि किसी विशेष दिन पर, बच्चे को स्कूल में अतिरिक्त वजन ले जाना है। वजन के साथ स्कूल बैग को भरने के बजाय हाथ में भारी वस्तुओं को पकड़ना बेहतर होता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पीएम से राजभवन में ममता ने की मुलाकात
Next Article अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- भाजपा दिल्ली में फ्री बिजली, पानी का विरोध कर रही

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अविस्मरणीय रक्तदान शिविर
social
September 6, 2026
महाराष्ट्र में छात्रों का आंदोलन पूरे सिस्टम से टूटे भरोसे का नतीजा : राहुल
national
September 6, 2026
‘मुसाफिर कैफे’ फेम पार्वती थिरुवोथु की वॉइस एक्टिंग में नई शुरुआत, मलयालम में करीना के किरदार को देंगी अपनी आवाज़
entertainment
September 6, 2026
प्यार में पड़ने की फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’
entertainment
September 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?