By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भाजपा-संघ और संयुक्त विपक्ष के बीच होगा अगला आम चुनाव : राहुल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

भाजपा-संघ और संयुक्त विपक्ष के बीच होगा अगला आम चुनाव : राहुल

Last updated: August 26, 2018 3:08 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

लंदन (ईएमएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अगला आम चुनाव भाजपा और विपक्षी गठबंधन के बीच लड़ा जाएगा, क्योंकि ऐसा पहली बार है जब भारतीय संस्थानों पर ‘‘व्यवस्थित ढ़ंग से हमला’’ किया जा रहा है। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में कल नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एल्युमनी यूनियन (यूके) के साथ बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की पहली प्राथमिकता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराना और लोकतांत्रिक संस्थानों पर किए जाने वाले अतिक्रमण को रोकना है। उन्होंने कहा अगला चुनाव बिल्कुल सीधा होगा। एक तरफ भाजपा है और दूसरी तरफ विपक्षी दल हैं। इसका कारण है, पहली बार भारतीय संस्थानों पर हमला हो रहा है। राहुल ने कहा कि हम भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं का बचाव कर रहे हैं। मैं और समूचा विपक्ष इसे भारत को बचाने के अभियान के रूप में देख रहा है।
गांधी ने कहा इसलिए हम इस बात पर सहमत हुए कि पहली प्राथमिकता भाजपा को हराना है और भारत की संस्थाओं पर अतिक्रमण को रोकना है। उस जहर को रोकना है जो फैलाया जा रहा है, हमें उस विभाजन को रोकना होगा जो किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं लोकतांत्रिक व्यवस्था में काम कर रहा हूं। मुझ पर हमला किया जाता है। मैंने सीखा है और आप देख सकते हैं कि मैं क्या लेकर आया हूं।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा एवं संघ पर अपने हमले को तेज करते हुए कहा लोग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे जनवादी नेताओं का समर्थन इसलिए करते हैं क्योंकि वे नौकरी नहीं मिलने से गुस्से में हैं। यहां भारतीय पत्रकारों के संघ से बातचीत करते हुए गांधी ने कहा समस्या के समाधान की बजाए ये नेता उस गुस्से को भुनाते हैं और देश को नुकसान पहुंचाते हैं। कल राहुल ने कहा था कि भारत में बेरोजगारी का ‘संकट बड़ा है’ और भारत सरकार इसे स्वीकार नहीं कर रही है। प्रख्यात लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के एक संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि चीन एक दिन में 50,000 नौकरियों का सृजन करता है, जबकि भारत में एक दिन में केवल 450 नौकरियां ही पैदा होती हैँ।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लोगों के दिमाग से खेल रही है भाजपा: अखिलेश
Next Article राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विलेपार्ले की धरा पर हुआ आध्यात्मिक मिलन
social
February 11, 2026
सेंगोल के इतिहास से जानें क्या है फिल्म स्वयंभू’ की कहानी का कनेक्शन, निखिल सिद्धार्थ ने किया खुलासा
entertainment
February 10, 2026
री-रिलीज़ से पहले वायरल हुआ सलमान खान का पुराना इंटरव्यू, तेरे नाम की सफलता पर कही थी बड़ी बात
entertainment
February 10, 2026
महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी के पचास जैन नगरसेवकों का सम्मान समारोह संपन्न
metro
February 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?