By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसानों की आत्महत्या, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसान बर्बाद होंगे: हर्षवर्धन सपकाल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसानों की आत्महत्या, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसान बर्बाद होंगे: हर्षवर्धन सपकाल

Last updated: May 6, 2026 1:19 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास को बदलने की भाजपा की साजिश, जान चली जाए लेकिन शिव, शाहू, फुले और आंबेडकर का महाराष्ट्र बदलने नहीं देंगे
  • बुलढाणा जिले में कांग्रेस की शिव सम्मान अन्नदाता संघर्ष पदयात्रा को भारी समर्थन

मुंबई/बुलढाणा। जब कांग्रेस गठबंधन की सरकार थी, तब किसानों को ठोस आर्थिक सहायता दी जाती थी। किसानों की कर्जमाफी की गई थी। किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय कांग्रेस सरकार किसानों की मदद के लिए आगे आती थी, लेकिन 2014 से केंद्र और राज्य में भाजपा की सत्ता आने के बाद किसानों के साथ केवल छल करने का काम किया गया है। कृषि उपज को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और दूसरी ओर खेती से जुड़ी सामग्री महंगी होने के कारण किसानों की आत्महत्याएं बढ़ रही हैं। महाराष्ट्र में हर तीन घंटे में एक और प्रतिदिन 8 किसान आत्महत्या कर रहे हैं, और इसके लिए पूरी तरह नरेंद्र और देवेंद्र की सरकार जिम्मेदार है, ऐसा जोरदार हमला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने किया।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के नेतृत्व में आज बुलढाणा जिले के मानेगांव से जलगांव जामोद तक शिव सम्मान किसान संघर्ष पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष यशपाल भिंगे, बुलढाणा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल बोंद्रे, हनुमंत पवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान उपस्थित थे। पदयात्रा के समापन सभा में बोलते हुए हर्षवर्धन सपकाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सोयाबीन, कपास, प्याज, तूर, चना और धान जैसी फसलों को उचित दाम नहीं मिल रहा है, जिससे किसान परेशान है।

एक ओर प्राकृतिक संकट (आसमानी) और दूसरी ओर सरकारी संकट (सुलतानी) में किसान फंसा हुआ है, लेकिन देश और राज्य की भाजपा सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही। एपस्टीन फाइल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का नाम होने के कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। मोदी अमेरिका के सामने झुक गए हैं और उसी दबाव में अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किया गया है, जिसका बड़ा असर भारत के किसानों पर पड़ेगा। इस समझौते के कारण किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलेगा और किसान बर्बाद हो जाएंगे। यह पाप भाजपा सरकार ने किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी किसानों के लिए संघर्ष कर रही है और ‘बळीराजा’ का शासन आने तक कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी, ऐसा सपकाल ने कहा। भाजपा और संघ परिवार के लोग लगातार छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान कर रहे हैं।
उनके इतिहास को विकृत करने का काम किया जा रहा है। गोलवलकर, सावरकर से लेकर भगतसिंह कोश्यारी, राहुल सोलापुरकर और कोरटकर जैसे लोगों ने शिवाजी महाराज का अपमान किया, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुणे में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के विरोध में भी संघ विचारधारा के लोग थे। इसी विचारधारा ने सावित्रीबाई फुले का भी विरोध किया था, और उसी विचार के फडणवीस आज सत्ता में हैं। लेकिन जान चली जाए, फिर भी शिव, शाहू, फुले और आंबेडकर का महाराष्ट्र किसी को बदलने नहीं देंगे, ऐसा कड़ा इशारा सपकाल ने दिया। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा ने महाराष्ट्र में पटाखे फोड़कर जश्न मनाया, जबकि राज्य में हर तीन घंटे में एक किसान आत्महत्या कर रहा है और महिलाओं पर रोज अत्याचार हो रहे हैं। ऐसे समय में जश्न मनाते हुए भाजपा को शर्म क्यों नहीं आती, यह सवाल भी उन्होंने उठाया। उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी को हराने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी थी। चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट भी मैदान में उतरे और सभी ने मिलकर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को हराया। इस अवसर पर राहुल बोंद्रे और हनुमंत पवार ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोला।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राघव जुयाल और कोमल पावस्कर की नई जोड़ी है ‘इकाई’ की सबसे बड़ी खासियत
Next Article स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
national
May 6, 2026
राघव जुयाल और कोमल पावस्कर की नई जोड़ी है ‘इकाई’ की सबसे बड़ी खासियत
entertainment
May 6, 2026
कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर के 8 आइकॉनिक किरदार जो घर-घर में बने पहचान
entertainment
May 6, 2026
“इश्क़ का सबसे खुशनुमा चैप्टर- ‘खासियत’ में दिखे प्यार के बेस्ट मोमेंट्स”
entertainment
May 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?