नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में कांग्रेस एवं वर्तमान आम आदमी पार्टी की सरकारों की मिली भगत से चल रहे राशन घोटाले का दिल्ली भाजपा द्वारा कल पर्दाफाश किये जाने के बाद आज नवीन शाहदरा जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंद नगरी के डी.एम. कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने आये दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को काले झंडे दिखाये।
नवीन शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष कैलाश जैन के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता मांग कर रहे थे कि केजरीवाल सरकार और उनका समर्थन कर रहे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा जवाब दें कि दिल्ली में जो 2.5 लाख राशन कार्ड अब सत्यापन की कमी के चलते रद्द हुये हैं उनका राशन गत अनेक वर्षों विशेष कर केजरीवाल सरकार के शासन के दौरान कौन हड़प कर रहे थे। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता अमन सिन्हा ने मांग की है कि केजरीवाल सरकार जवाब दे कि जहां एक ओर पूरे देश की सरकारें गरीबों तक खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ई-पोस सत्यापन प्रणाली को अपना रही हैं ऐसे में दिल्ली सरकार किन लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए ई-पोस का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को भी केजरीवाल सरकार के कार्यक्रमों में सम्मिलित होने से पहले यह सोचना चाहिये कि यह सरकार विज्ञापन वाजी की सरकार है जो राशन वितरण जैसे कार्य में पारदर्शिता लाने से घबराती है, जो यह प्रमाणित करता कि सरकार भ्रष्टाचार का समर्थन करती है। आज के प्रदर्शन में सम्मिलित होने वाले कार्यकर्ताओं में प्रमुख थे निगम पार्षद वीर सिंह पंवार और भाजपा पदाधिकारी नीरज तिवारी, श्आनंद त्रिवेदी, रामपाल सिंह, शेर बाहादुर, परमानंद कोली, श्याम सिंह पाल, गंगा राम माहौर, धर्मेंदर भारद्वाज, श्रीमती विशाखा अग्रवाल, ओमपाल सिंह तोमर, सुरेन्द्र पाराशर जिन्होंने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ काले झंडे दिखाये।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शत्रुघ्न सिन्हा और मनीष सिसोदिया को काले झंडे दिखाए

