By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस सत्ता में रहते हुए एक-दूसरे पर आरोप कैसे कर सकते हैं? हिम्मत है तो सत्ता से बाहर निकलें: हर्षवर्धन सपकाल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
metro

भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस सत्ता में रहते हुए एक-दूसरे पर आरोप कैसे कर सकते हैं? हिम्मत है तो सत्ता से बाहर निकलें: हर्षवर्धन सपकाल

Last updated: January 10, 2026 6:38 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE
Highlights
  • संस्कृति और शिक्षा की नगरी पुणे की पहचान अब ड्रग्स, गुंडागर्दी और कोयता गैंग के अड्डे के रूप में बन रही है।
  • कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल का तूफानी प्रचार अभियान; विदर्भ और मराठवाड़ा के बाद आज पुणे व ठाणे में पदयात्रा, रैली और जनसभाओं की धूम।

मुंबई/पुणे। राज्य में भाजपा, शिंदे सेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार है। ये तीनों दल सिर्फ सत्ता की मलाई खाने के लिए एक साथ आए हैं। सत्ता में रहते हुए अजित पवार भाजपा पर गंभीर आरोप कर रहे हैं और भाजपा अजित पवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। यदि इन दोनों दलों को आरोप ही लगाने हैं, तो सत्ता से चिपके क्यों बैठे हैं? हिम्मत है तो सत्ता से बाहर निकलें और फिर आरोप करें-ऐसी चुनौती महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दी।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल का पूरे राज्य में जोरदार प्रचार अभियान जारी है। विदर्भ और मराठवाड़ा में प्रचार सभाएँ लेने के बाद आज उन्होंने पुणे और ठाणे में पदयात्राओं, रैलियों और जनसभाओं में हिस्सा लिया। पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अजित पवार भाजपा को देश का सबसे भ्रष्ट दल बता रहे हैं, वहीं भाजपा अजित पवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। पार्थ पवार के भूमि घोटाले पर सवाल पूछे जाने पर अजित पवार “जय जिनेंद्र” और “जय जैन बोर्डिंग” कहते हैं। ये लोग गिरगिट से भी तेज रंग बदल रहे हैं। सत्ता में रहते हुए एक-दूसरे पर आरोप लगाने के बजाय अजित पवार को इस्तीफा देकर सत्ता से बाहर आना चाहिए, अन्यथा भाजपा को राष्ट्रवादी कांग्रेस का समर्थन वापस लेना चाहिए। लेकिन ऐसा वे कभी नहीं करेंगे। दोनों दल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। भाजपा, शिंदे सेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस में अब कोई नैतिकता शेष नहीं बची है।
सपकाल ने आगे कहा कि पुणे शहर को एक गौरवशाली ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत प्राप्त है। पुणे को शिक्षा की नगरी और सांस्कृतिक शहर के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज शहर की पहचान ड्रग्स के काले कारोबार, कोयता गैंग, भ्रष्टाचार और बदहाल बुनियादी ढांचे से जुड़ गई है। अब पुणेकरों को ही अपने ‘पुणेरी बाणे’ की रक्षा करनी होगी, ऐसा आह्वान उन्होंने किया। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कमजोर पार्टी बन चुकी है, उन्हें पार्टी में कोई भी चल जाता है। उन्होंने पहले गुंडों और मवालियों को पार्टी में शामिल किया और अब बलात्कारियों को भी जगह दे रहे हैं, ऐसा आरोप सपकाल ने लगाया। इस पत्रकार परिषद में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मोहन जोशी, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अभय छाजेड, पूर्व विधायक दीप्ति चवधरी, वरिष्ठ प्रवक्ता गोपाल तिवारी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article यशराज फ़िल्म्स ने रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ की रिलीज़ डेट का किया ऐलान; फिल्म 30 जनवरी को होगी रिलीज़
Next Article डीएम ने अभिया में अस्पताल और पुलिस चौकी के लिए जमीन उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क द्वारा सेटल ₹1.12 करोड़ का क्लेम, ज्वेलरी व्यापारियों के लिए बड़ा संदेश
metro
January 17, 2026
आचार पंचक के प्रति बनी रहे सजगता व निष्ठा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
January 17, 2026
गाँव की याद दिलाती माही श्रीवास्तव ने भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू बोलता कंगनवा’ ने उड़ाया गर्दा, गोल्डी यादव ने दिया साथ
entertainment
January 17, 2026
जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव EVM के बजाय बैलेट पेपर पर कराए जाएँ
metro
January 17, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?