By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बीमार लालू को डबल झटका, एक तरफ जमानत रद्द तो दूसरी तरफ एफआईआर दर्ज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

बीमार लालू को डबल झटका, एक तरफ जमानत रद्द तो दूसरी तरफ एफआईआर दर्ज

Last updated: August 24, 2018 5:56 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली (ईएमएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को हाईकोर्ट से डबल झटका लगा है। झारखंड उच्च न्यायालय ने चारा घोटाला मामले में दोषी लालू प्रसाद की अस्थाई जमानत अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया है और कहा है कि 30 अगस्त तक समर्पण करे। इसके अलावा ईडी ने आईआरसीटीसी के होटलों के आवंटन में धन शोधन के मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद, उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। फिलहाल लालू अपने उपचार के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती है और इनकी सेहत लगातार गिर रही है। बता दें कि उच्च न्यायालय ने 11 मई को लालू को छह सप्ताह की अस्थायी जमानत प्रदान की थी जिसे फिर से 20 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया था। लालू को जमानत बेटे तेज प्रताप यादव की शादी से ठीक पहले मिली थी। यानी अब 30 अगस्त तक लालू यादव को जेल जाना होगा।
गौरतलब है कि लालू यादव 10 अप्रैल से पेरोल पर हैं। लालू यादव फ़िलहाल मुंबई के एशियन हार्ट हॉस्पिटल में हैं, जहां से उनका इलाज चल रहा है। हालांकि लालू यादव के वकीलों का कहना है कि उन्हें कई और तरह की बीमारी हैं, इसलिए उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए एक और पेरोल दिया जाना चाहिए। दरअसल, लालू यादव के वकीलों ने मेडिकल ग्राउंड पर प्रोविजनल बेल की अवधि बढ़ाने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
लालू यादव के वकील प्रभात कुमार ने कहा कि लालू यादव का इलाज अब रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस अस्पताल में होगा। उन्हें मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट से लाया जाएगा, जहां उन्हें भर्ती कराया गया था। चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे और इस समय अस्थायी जमानत पर रिहा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद हृदय संबंधी तकलीफों के इलाज के लिए मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे।
उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के देवघर कोषागार समेत सभी तीन मामलों में जेल की सजा काट रहे हैं। चारा घोटाला से जुड़े तीन मामलों में रांची स्थित सीबीआई अदालत ने दिसंबर, 2017 को लालू को सजा सुनायी थी। राजद नेता को तभी हिरासत में लिया गया था। हालांकि, राजद के नेताओं और लालू यादव के परिवार के लोगों को इस बात की आशंका थी कि कोर्ट और अब और समय का विस्तार ना दे। क्योंकि पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट के रूख से साफ़ था कि अगर कोई और सर्जरी की ज़रूरत नहीं हैं तो लालू यादव वापस जेल जा सकते हैं। बता दें कि पिछले दिनों विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव उनसे मिलने मुंबई गये थे और उन्होंने फोटो ट्वीट कर उनकी हालत पर चिंता जतायी थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बाढ़ से 20 हजार करोड़ की क्षति, केरल सरकार लोगों को दे सकती है बिना ब्‍याज का कर्ज
Next Article मिर्चपुर दलित कांड: दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 लोगों को उम्रकैद

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेन2बॉलीवुड की फिल्म ‘मर्डर एट मढ’ का मुहूर्त के साथ शूटिंग शुरू
metro
February 15, 2026
महाशिवरात्रि स्पेशल: अनुराधा पौडवाल की भक्ति धुनों संग ‘झनक’ की शादी का जश्न, प्रोमो जारी!
entertainment
February 14, 2026
लैला–मजनू के बाद अब ‘हीर रांझा’: एकता कपूर और इम्तियाज अली फिर साथ, निर्देशन करेंगे साजिद अली
entertainment
February 14, 2026
सरहद से परे एक फौजी का प्यार: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का ‘मैं हूं’ गाना दिखाता है कर्नल सरबजीत सिंह (रिटायर्ड) का प्यार!
entertainment
February 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?