मुंबई: बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज बीएसई 249.31 अंक ऊपर और निफ्टी 58.25 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई 635.5 अंक तक और निफ्टी 189.05 पॉइंट तक नीचे चला गया।
कारोबार के अंत में बीएसई 561.45 अंक या 1.58% नीचे 34,868.98 पर और निफ्टी 165.70 पॉइंट या 1.58% नीचे 10,305.30 पर बंद हुआ। आज मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड के शेयर में 18.01 फीसदी की बढ़त रही। इससे पहले मंगलवार को बीएसई 519.11 अंक ऊपर 35,430.43 पर और निफ्टी 159.80 पॉइंट ऊपर 10,471.00 पर बंद हुआ था।
बीएसई के इन बैंक शेयरों में रही गिरावट
| बैंक | गिरावट (%) |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 4.08 % |
| एक्सिस बैंक | 4.30 % |
| फेडरल बैंक | 5.76 % |
| ICICI बैंक | 7.35 % |
| इंडसइंड बैंक | 7.43 % |
बीएसई में शामिल ऑटो कंपनियों के शेयर में बढ़त
| कंपनी | बढ़त (%) |
| आयशर मोटर | 3.24 % |
| हीरो मोटोकॉर्प | 3.03 % |
| बालकृष्ण इंडस्ट्रीज | 0.92 % |
| बोश लिमिटेड | 0.67 % |
| कमिंस इंडिया | 0.49 % |
बीएसई पर करीब 41 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 139 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,863 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,263 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,464 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 139 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 56 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 500 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 178 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
आज के टॉप-5 शेयर

