By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बच्चा इस प्रकार खुशी से स्कूल जाएगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

बच्चा इस प्रकार खुशी से स्कूल जाएगा

Last updated: August 25, 2018 12:05 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

बच्चे स्कूल जाने के लिए अक्सर बहानेबाजी करते हैं। अगर उनकी बहानेबाजी का असर मम्मी पर नहीं चलता तो रोना शुरु कर देते हैं और जिद्दी बन जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि बच्चे अपने अभिभावकों से दूर जाने से डरते है और कुछ बच्चों को स्कूल का माहौल भी अच्छा नहीं लगता। ऐसे में अभिभावक भी डांटकर किसी प्रकार बच्चे को स्कूल भेज देते है लेकिन पूरा दिन उन्हें यहीं चिंता लगी रहती है कि बच्चा खुश होगा भी या नहीं। अगर आपका बच्चा भी स्कूल जाने से कतराता है तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिन्हें आजमाने से आपका बच्चा हंसता-खेलता स्कूल जाएगा और स्कूल से वापिस लौटेगा।
स्कूल के बारे में बताएं अच्छी बातें
कुछ लोग बच्चे को स्कूल के नाम से इस कदर डरा देता है कि बच्चा स्कूल जाने से कतराने लगता है। अगर आप चाहते है कि बच्चा खुशी-खुशी स्कूल जाए तो बच्चे को स्कूल के बारे में अच्छी बातें बताए। बच्चे को बताए कि स्कूल में आपके साथ खेलने के लिए काफी दोस्त बनेंगे। टीचर्स नई-नई कहानियां भी सुनाएंगे।
पढ़ाई का दबाव बिल्कुल न डालें
अक्सर पेरेंट्स छोटे बच्चे पर ही अपनी ख्वाहिशें थोपने लगते है और उसे कहने लगते है कि तुझे पढ़ लिख कर डॉक्टर या बड़ा अफसर बनना है और बच्चे पर पढ़ाई का दवाब बनाने लगते है। अगर आप भी ऐसा करते है तो अपनी इस आदत को सुधार लें क्योंकि इससे बच्चा बोझिल महसूस करता है और स्कूल न जाने के बहाने बनाने लगता है।
बच्चे के खेलने का टाइम टेबल
पढ़ाई से फ्री होकर बच्चा अक्सर खेलने की डिमांड करता है। ऐसे में बच्चों को बिल्कुल न रोके बल्कि खेलने का भी समय दें। वहीं उसे हमेशा स्कूल के काम के लिए खेलने-कूदने से मना न करें।
पढ़ने में करें मदद
अधिकतर बच्चे इस बात के लिए भी स्कूल जाने से बहाने-बाजी करने लगते है कि उन्हें कुछ सब्जेक्ट अच्छे नहीं लगते और उन्हें टीचर्स से डर लगता है। ऐसे में अपने बच्चे की उस सब्जेक्ट को पढ़ने में मदद करें। इससे बच्चे का डर दूर होगा और वो खुशी से स्कूल जाएगा।
लंच बॉक्स में नये पकवान दें
बच्चे अक्सर लंच बॉक्स में खाने के लिए नए-नए पकवान की डिमांड करते है। अगर आपका बच्चा स्कूल जाते समय रोता है तो उसे नई डिश बनाकर खिलाने का लालच दें इससे बच्चा खुशी-खुशी स्कूल जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एक साल से छोटे बच्चे को न दें ये आहार
Next Article आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के रिश्ते हुए तल्ख

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026
इम्तियाज़ अली की ‘Main Vaapas Aaunga’ से दिलजीत दोसांझ और ए. आर. रहमान का गाना हुआ रिलीज़
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?