नई दिल्ली:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को पत्र लिखकर उन देशों के साथ संबंध खत्म करने को कहा है, जहां आतंकी गतिविधियां होती है।
इससे पहले, आईसीसी के सीईओ डेव रिचर्डसन ने कहा कि गवर्निंग बॉडी के पास प्रस्तावित विश्व कप शेड्यूल में कोई बदलाव करने का कोई कारण नहीं है और सभी मैच फिलहाल योजना के अनुसार खेले जाएंगे।
रिचर्डसन ने टूर्नामेंट के लिए 100 दिन की उल्टी गिनती को चिह्नित करते हुए कहा, “हमने अभी तक बोर्ड को नहीं लिखा है।” हम भी उस घटना से प्रभावित हैं। अभी हम बीसीसीआई और पीसीबी सहित हमारे सदस्यों के साथ इस स्थिति की निगरानी कर रहे हैं साथ ही इस स्थिति पर लगातार नजर रखना जारी रखेंगे।”
मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति के सदस्य विनोद राय ने कहा है कि हमने इस मामले पर सरकार से बात की है। पर अभी तक इस पर कोई बात नहीं की गई है। हमने आईसीसी को इस मामले पर दो दिक्कतें बताई हैं। हम विश्व कप में खिलाडि़यों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेंगे।
BCCI ने पुलवामा हमले को लेकर ICC को लिखा पत्र

