By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बारिश-बाढ़ से बेहाल देश के कई राज्य, इस मॉनसून में 7 राज्यों में 774 की मौत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

बारिश-बाढ़ से बेहाल देश के कई राज्य, इस मॉनसून में 7 राज्यों में 774 की मौत

Last updated: August 13, 2018 11:25 am
Surabhi Saloni
Share
9 Min Read
SHARE

शिमला/कोच्चि/देहरादून/ श्रीनगर/नई दिल्ली। भारी बारिश और बाढ़ से देश के कई राज्य जूझ रहे हैं। केरल के बाद अब पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में हालात बेकाबू हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक मॉनसून के इस मौसम में सात राज्यों में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 774 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच बारिश से अमरनाथ यात्रा भी रोक दी गई है।
गृह मंत्रालय के नेशनल इमर्जेंसी रिस्पॉन्स सेंटर (एनईआरसी) के मुताबिक बाढ़ और बारिश के कारण केरल में 187, उत्तर प्रदेश में 171, पश्चिम बंगाल में 170 और महाराष्ट्र में 139 लोगों की जान गई है। आंकड़ों में कहा गया है कि गुजरात में 52, असम में 45 और नगालैंड में आठ लोगों की मौत हुई है। केरल में 22 और पश्चिम बंगाल में पांच लोग लापता भी हैं।
राज्यों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 245 लोग जख्मी हुए हैं। बारिश और बाढ़ की विभीषिका से महाराष्ट्र के 26, असम के 23, पश्चिम बंगाल के 22, केरल के 14, उत्तर प्रदेश के 12, नगालैंड के 11 और गुजरात के 10 जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। असम में एनडीआरएफ की 15, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ-आठ, गुजरात में सात, केरल में 4, महाराष्ट्र में चार और नगालैंड में एक टीम को तैनात किया गया है।
केरल में 8,000 करोड़ से ज्यादा नुकसान
केरल में बाढ़ के हालात में आंशिक सुधार के बावजूद रविवार को हुई बारिश से मुश्किल बरकरार है। बाढ़ की वजह से राज्य में मृतकों की तादाद अब 39 पहुंच गई है। रविवार को इदुक्की में 20.86 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, बाढ़ की वजह से राज्य में 8 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में केरल में इस तरह की बाढ़ कभी नहीं आई है। सीएम पी. विजयन का कहना है कि 8316 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जबकि 10 हजार किमी से ज्यादा सड़कें बर्बाद हो गई हैं।
रविवार को तेज बारिश शुरू होने के बाद निचले इलाके में रहने वाले लोगों को फिर ऊपरी इलाकों में आने को कहा गया है। वायनाड में एक घर गिरने से 58 साल की महिला की मौत हो गई। वहीं, छह लोग लापता बताए जा रहे हैं। वायनाड के कलेक्टर एपी अजय कुमार ने सोमवार को सभी स्कूल कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। पोथुंडी डैम के सभी तीन गेट खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने के बाद चुल्लियार, वालायार और मीनकारा जलाशयों के गेट खोलने की अंतिम चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इदुक्की जलाशय का जलस्तर लगातार दूसरे दिन घटा है। शनिवार को 2400.68 फीट से घटकर रविवार को इसका जलस्तर 2398.68 फीट पहुंच गया।
हिमाचल प्रदेश में स्कूल बंद करने की घोषणा
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। राजधानी शिमला में भारी बारिश हो रही है। वहीं, मंडी में भी बारिश और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। बारिश और लैंडस्लाइड के चलते प्रशासन ने शिमला और मंडी के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद करने का ऐलान किया है। सोलन के बरोटीवाला इलाके में भारी बारिश के बाद एक झुग्गी की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मंडी कस्बे के पास लैंडस्लाइड होने से चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाइवे-3 ठप हो गया है। हाइवे पर यातायात बहाल करने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
राज्य में शनिवार से हो रही भारी बारिश के बीच मौसम वैज्ञानिकों ने राज्य के मध्यम और निम्न पहाड़ी इलाकों के दूर-दराज के स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है। हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और ऊना में भी शनिवार से भारी बारिश हो रही है। रविवार को राज्य में सबसे ज्यादा नैना देवी में 130.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मेहरा में 128.2 मिलीमीटर, नादाउन में 96 मिलीमीटर, गेलेर में 78.5 मिलीमीटर, कांगड़ा में 72 मिलीमीटर, ऊना में 64.6 मिलीमीटर, नगरोटा सूरियान में 62.4 मिलीमीटर, शिमला हवाई अड्डा पर 48 मिलीमीटर और सूजानपुर तीरा में 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
उत्तराखंड में बदरीनाथ नैशनल हाइवे पर यातायात ठप
उत्तराखंड भी बारिश से बेहाल है। राज्य के हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुड़की और नैनीताल में भारी बारिश हुई है। वहीं, बारिश की वजह से राजधानी देहरादून में 12वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। रविवार रात लामबगड़ में भारी बारिश के बाद भूस्खलन होने से चट्टान का एक हिस्सा सड़क पर गिर गया, जिसके बाद बदरीनाथ नैशनल हाइवे पर यातायात रोक दिया गया। सड़क को दोबारा खोलने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा मसूरी-देहरादून हाइवे को भी बारिश के चलते बंद किया गया है। भारी बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है।
जम्मू-कश्मीर में भी अलर्ट, बारिश से दीवार गिरी
जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश की वजह से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को जम्मू से करीब 12 किलोमीटर दूर मछलियान गांव में भारी बारिश के बाद बाढ़ की वजह से एक घर की दीवार गिर गई।
ओडिशा में जनजीवन पर असर
ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण तटीय और दक्षिणी क्षेत्रों में पानी भर गया है। भारी जलजमाव के कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। बारिश से राजधानी भुवनेश्वर के अलावा खुर्दा, कटक, पुरी, जगतसिंहपुर, भद्रक, बालेश्वर, मयूरभंज, गंजाम, गजपति, रायगढ़ और नयागढ़ जैसे इलाके भी प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, नुआपाड़ा, बोलनगीर, कालाहांडी और कंधमाल सहित अन्य इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
यूपी में 5 की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त
उत्तर प्रदेश में वर्षाजनित हादसों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। प्रदेश के राहत आयुक्‍त के कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक बस्‍ती में रविवार को हुए हादसों में तीन और कन्‍नौज में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में शनिवार को एक व्‍यक्ति की मृत्‍यु हो गई थी। बारिश के कारण प्रदेश में कम से कम 111 मकान क्षतिग्रस्‍त हो गए। इनमें भदोही में स्थित 74 और फर्रुखाबाद में 25 मकान शामिल हैं।
आंचलिक मौसम केन्‍द्र की रिपोर्ट के अनुसार रविवार तक प्रदेश के अनेक हिस्‍से मॉनसूनी बारिश से तर-बतर रहे। इस दौरान नानपारा में सबसे ज्‍यादा 10 सेंटीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा भटपुरवाघाट, नरैनी और बदायूं में नौ-नौ, कायमगंज में आठ, फतेहगढ़, रामनगर, सम्‍भल, बरेली, बुढ़ाना तथा नजीबाबाद में सात-सात सेंटीमीटर और शारदानगर, सिधौली, बनी, सिरौली गौसपुर और सहसवान में छह-छह सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Next Article चर्च सेक्स स्कैंडल: महिला से रेप के आरोपी दो पादरियों ने किया आत्मसमर्पण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कांदिवली में हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर के उपचार पर भव्य कार्यशाला संपन्न
social
April 25, 2026
जैन संस्कार विधि से हुआ ‘आरोग्य मोबिलिटी एण्ड हीलिंग’ फिजियोथैरेपी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ
social
April 25, 2026
कांदिवली महिला मंडल द्वारा गणगौर उत्सव का आयोजन
social
April 25, 2026
मंसूर खान और आमिर की जोड़ी फिर साथ! ‘कयामत से कयामत तक’ की यादों के बीच होगा ‘एक दिन’ का ग्रैंड प्रीमियर
entertainment
April 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?