By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बंगाल के सुपरस्टार प्रसेनजीत चटर्जी बनें प्रोड्यूसर, ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ को किया लॉन्च
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

बंगाल के सुपरस्टार प्रसेनजीत चटर्जी बनें प्रोड्यूसर, ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ को किया लॉन्च

Last updated: April 23, 2025 2:37 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

स्टार प्लस ने हाल ही में अपने नए शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ के लिए एक ग्रैंड प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। यह शो रिश्तों के खट्टे-मीठे एहसासों को बेहद खूबसूरती से दिखाने वाला है। इवेंट की खास बात रही शो की पूरी स्टारकास्ट की मौजूदगी, और सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रोसेनजीत चटर्जी ने, जो इस शो के ज़रिए हिंदी टेलीविजन की दुनिया में बतौर प्रोड्यूसर कदम रख रहे हैं।प्रोसेनजीत चटर्जी, जिन्हें बंगाली सिनेमा का सुपरस्टार कहा जाता है, अब हिंदी दर्शकों के लिए भी कुछ खास लेकर आ रहे हैं। लॉन्च इवेंट में उन्होंने पूरे जोश के साथ अपनी टीम के साथ इस नए सफर की शुरुआत का जश्न मनाया।
प्रेस मीट के दौरान हंसी-मज़ाक, मजेदार बातचीत और दिल से निकली बातें सुनने को मिलीं। शो की स्टारकास्ट ने अपने-अपने किरदारों को लेकर दिलचस्प बातें शेयर कीं और बताया कि कैसे ये कहानी आम ज़िंदगी से जुड़ी हुई है, लेकिन फिर भी कुछ अलग है। प्रोसेनजीत चटर्जी, जो इस शो के ज़रिए हिंदी टेलीविज़न में बतौर प्रोड्यूसर अपना पहला कदम रख रहे हैं, अपनी खुशी छुपा नहीं पाए। उन्होंने कहा कि ये कहानी इमोशन्स से भरपूर है और हर दर्शक खुद को इससे जुड़ा हुआ महसूस करेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस का सबसे मजेदार हिस्सा वो हल्का-फुल्का गेम था, जिसमें प्रोसेनजीत दादा और उदयवीर दादाजी की जोड़ी बनी और उन्हें खाने के नाम गेस करने थे। ये गेम न सिर्फ उनकी जुगलबंदी को दिखाता था, बल्कि उनकी फुर्ती और समझदारी की भी एक झलक देता था। माहौल और भी मजेदार तब हो गया जब उदय और कथा ने भी इस गेम में जोड़ी बनाकर हिस्सा लिया। दोनों की नोकझोंक और हंसी-मज़ाक ने वहां मौजूद हर किसी का दिल जीत लिया। पूरी प्रेस मीट इस गेम के बाद और भी रंगीन हो गई और ऑडियंस का एंटरटेनमेंट डबल हो गया।
ये शो अपने टाइटल की तरह ही एकदम खास है – जिसमें रिश्तों की मिठास भी है और थोड़ी सी कड़वाहट भी। इमोशंस, ड्रामा और फैमिली बॉन्डिंग का ऐसा ताज़ा मिक्स देखने को मिलेगा जो हर घर से जुड़ा हुआ लगेगा।
तो तैयार हो जाइए स्टार प्लस के नए शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ के लिए, जो बहुत जल्द आपकी स्क्रीन पर एक दिल को छू जाने वाली और अपनेपन से भरी कहानी लेकर आ रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शाह बानो केस के 40 साल – एक ऐतिहासिक फैसला जिसने देश को हिला दिया
Next Article आईजी अनुराग व एसपी मनोज राय ने किए मुनि श्री अर्हत कुमार के दर्शन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?