सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बैठक में रखी मेज को सजाएं इन खूबसूरत तरीकों से
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

बैठक में रखी मेज को सजाएं इन खूबसूरत तरीकों से

Last updated: December 9, 2019 1:00 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

एंटीक बर्तनों से लेकर ताजे फूलों तक – मेज को संवारने के लिए इस तरह की कई चीजें इस्तेमाल की जा सकती हैं। ऐसे ही कुछ खास अंदाज हम लेकर आए हैं आपके लिए

एंटीक का आकर्षण
घर को रॉयल टच देते हैं एंटीक बर्तन। ब्लॉगर दीबा राजपाल की तरह आप भी चांदी के एंटीक बर्तनों को मेज पर सजा सकते हैं। इससे विंटेज और रस्टिक लुक मिलेगा। साथ में रखे गिलासों को डेजट्र्स जैसे खीर, फिरनी या आइसक्रीम परोसने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब की पंखुड़ियां डेजर्ट को और सुंदर बना देंगी।
टिप्स : ऑक्सीडाइज्ड चांदी से बना पानदान या पीतल की सुराही भी टेबल को आकर्षक लुक देगी। एंटीक बैंगल बॉक्स या परफ्यूम  बोतल को भी फूलदान की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

गेंदे के फूल-
घर को आकर्षक बनाने में गेंदे के फूलों का कोई मुकाबला नहीं। खास मौके पर आप मेज को गेंदे के फूलों की लड़ी से सजा सकते हैं। मेज पर कलाकृतियां रखें और ऊपर से फेयरी लाइट्स लगाएं।

फूलों का फलसफा-
इन दिनों बहुत सारे लोग इंस्टाग्राम जैसी सोशल साइट्स में मेज की सजावट से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। क्रिस्टल कैंडल होल्डर्स, वास, ग्लिटर और सीक्वेंस से सजे टेबल पीसेज की मदद से आप भी ऐसा कर सकते हैं। गोल्डन और सिल्वर कलर की कैंडल्स रखें और चमकदार चीजों से मेज को सजाएं। इस सजावट की रौनक बढ़ाने के लिए आप भी पॉम पॉम इवेंट्स की रितिका साहनी की तरह मेज के बीच में पीले रंग के फूल सजा सकती हैं।

सुनहरा जादू-
शाही अंदाज वाली इस मेज में सूखी टहनियों का नैसर्गिक सौंदर्य नजर आ रहा है। धातु और पोर्सलीन से बने बोल्ड ज्योमेट्रिक पैटर्न इसे अलग लुक प्रदान कर रहे हैं। इंटीरियर डिजाइनर पूनम कालरा सलाह देती हैं कि इस मेज को अलग लुक देने के लिए नन्ही टहनियों को सुनहरे पेंट में डुबोकर इस पर रखें।
टिप्स : कुछ टहनियों, सूखे फूलों और पत्तियों को सुनहरे रंग से पेंट करें। इन्हें मेज पर रचनात्मक अंदाज में रखने से परीलोक सा एहसास होगा।

कमाल कागज का
कागज से बनी रंग-बिरंगी कलाकृतियां बेहद खूबसूरत लगती हैं। ऑरिगैमी तकनीक का जादू कुछ ऐसा ही होता है। क्राफ्ट स्टोर्स से ऑरिगैमी आर्ट पेपर खरीदें। इससे बनी कलाकृतियों को फूलों के साथ मेज पर सजाएं। यह कहना है पॉम पॉम इवेंट्स की रितिका साहनी का।
टिप्स : गिफ्ट के डिब्बों को रंगीन पेपर से सजाएं। कुछ ग्लिटर लगाएं, इनमें कलात्मक छेद कर आकृतियां बनाएं। इन्हें वास में तब्दील कर इनमें फूल लगा दें। यह अंदाज आपके घर के हर मेहमान को लुभाएगा।

अलौकिक एहसास
आप चाहें तो घर की किसी मेज को आध्यात्मिक अंदाज में भी सजा सकते हैं। प्रिंटेड टेबल कवर पर अलग से कुछ सजावटी पैच लगाएं और उसके ऊपर देवी-देवताओं की मूर्तियां रखें। कोई खूबसूरत कांच का गिलास उल्टा कर इन मूर्तियों को ढक दें। गिलास के ऊपर कोई खूबसूरत मोमबत्ती जला दें। गिलास के अंदर सूखे फूल भी रख सकते हैं।

टिप्स : इस तरह की सजावट में गुलाब, गुड़हल, चमेली और गेंदे की पंखुड़ियां भी इस्तेमाल की जा सकती हैं। इससे मेज खूबसूरत भी दिखेगी और महकेगी भी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सर्दियों में त्वचा के अनुसार करें क्रीम का चुनाव
Next Article योगी सरकार ने 218 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट की मंजूरी दी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?