मुंबई। बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), मुम्बई के तत्वावधान में भारतीय स्टेट बैंक, पश्चिम मुम्बई अंचल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न, कविवर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य स्मृति में “अटल काव्यांजलि प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुम्बई स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों व वित्तीय संस्थाओं की सहभागिता रही। प्रतिभागियों ने अपनी ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रस्तुति से अद्भुत समां बांधा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे – डॉ. विश्वनाथ झा, उप निदेशक, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार। डॉ. झा ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति को सराहा तथा उनका हौसला बढ़ाया। अपने वक्तव्य में डॉ. झा ने कहा कि अटल जी को उनकी विशिष्टताओं के कारण ही अजातशत्रु की संज्ञा दी गई।
बैंक के उप महा प्रबन्धक श्री वेद प्रकाश ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक अपने बैंकिंग दायित्व के अतिरिक्त राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार हेतु सदैव अग्रणी रहा है। बैंक नराकास के सचिव श्री राम विश्वकर्मा ने राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार हेतु नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के गतिविधियों की जानकारी दी।
बैंक के प्रबन्धक(राजभाषा) श्री संजीव पाण्डेय ने अपने प्रस्तावना वक्तव्य में कहा कि भारतीय स्टेट बैंक हिन्दी के दायरे के विस्तार हेतु नवोन्मेषी कदम उठाता रहा है और इस कड़ी के विस्तार स्वरूप “अटल काव्यांजलि प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लिए चित्र भी अग्रेषित किए जा रहे हैं।
बैंक नराकास के तत्वावधान में “अटल काव्यांजलि प्रतियोगिता” का आयोजन

