सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बॉम्बे नॉन फेरस मेटल्स एसोसिएशन की 42वीं साधारण सभा में कर्णावट के कार्यों की जमकर हुई सराहना
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

बॉम्बे नॉन फेरस मेटल्स एसोसिएशन की 42वीं साधारण सभा में कर्णावट के कार्यों की जमकर हुई सराहना

Last updated: July 28, 2019 12:28 pm
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
SHARE

मुंबई। बॉम्बे नॉन फेरस मेटल्स एसोसिएशन लि. की 42वीं साधारण सभा शनिवार को ठाकुरद्वार स्थित मोरारबाग में निवर्तमान अध्यक्ष भंवरलाल जैन एवं पूर्व अध्यक्ष व चेयरमैन रमेश कुमार जैन सहित कई पूर्व अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित की गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभा की कार्यवाही की शुरुआत के पश्चात सर्वप्रथम पिछले साल 41वीं साधारण सभा की कार्यवाही का वाचन किया गया तथा इस दौरान किये गए विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डाला गया। 2019-20 के लिये नए एडिटर की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा गया जिसे सदस्यों के समर्थन से पास किया गया। नए डाइरेक्टर्स का चुनाव किया गया। 22 लोगों का नाम आया, जिनमें से 7 लोगों ने स्वयं ही अपना नाम वापस ले लिया जबकि नए डायरेक्टर्स के रूप में 15 लोगों का समावेश किया गया।
तत्पश्चात सुमेरमल जैन ने कार्याध्यक्षीय भाषण दिया एवं निवर्तमान अध्यक्ष भंवरलाल कर्णावट द्वारा उनके कार्यकाल में किये गए कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्री भंवरजी द्वारा 40 वर्षों बाद एसोसिएशन के लिए नई बड़ी जगह की व्यवस्था करना, प्रथम बार मेंबर्स के साथ विदेश यात्रा करना सबसे अधिक यादगार रहा। इसके साथ ही उन्होंने व्यापार की स्थितियों एवं कठिनाइयों पर प्रकाश डाला। श्री जैन ने तमाम मौकों पर कठिनाई के समय व्यापारियों की समस्या के दौरान सहयोग करने वाले सुरेश जैन सहित अन्य सदस्यों को धन्यवाद दिया एवं सभी का आभार प्रदर्शन किया। श्री कर्णावट जी द्वारा दफ्तर के लिए बड़ी जगह की व्यवस्था एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को विदेश यात्रा करवाने के साथ ही उनके द्वारा किए गए अन्य कार्यों की तमाम सदस्यों ने भी काफी प्रशंसा की।
इस मौके पर साधारण सभा में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए श्री भंवरलालजी कर्णावट ने नए कार्यालय के लिये सहयोग करने वालों तथा विभिन्न मौकों पर कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले सभी साथियों को धन्यवाद देते उनका आभार प्रकट किया। सभी व्यापारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया एवं उज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अपने द्वारा किए कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमने 38 वर्षों बाद एसोसिएशन का लोगो चेंज करके उसे नया रूप दिया, बिजनेस पाठशाला सेमिनार आयोजित किए। प्रथम बार एसोसिएशन मेंबर्स के साथ विदेश यात्रा की, जन्मदिन पर बधाई पत्र भेजना शुरू किया, जनवरी से दिसंबर का कैलेंडर प्रकाशित किया तथा चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से आदिवासी हॉस्टल में रहने वाले लड़के-लड़कियों को कंबल वितरण एवं 100 टेबल कुर्सी की व्यवस्था करवाई।
इस दौरान श्री कर्णावट ने रमेश कुमार जी जैन के सहयोग का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि रमेशभाई हमेशा बड़े भाई की तरह कदम-कदम पर मुझे सहयोग प्रदान करते रहे। मुझ जैसे कार्यकर्ता को छोटा भाई मानकर उन्होंने जो स्नेह, प्यार दिया है वह मेरे जीवन में हमेशा धरोहर की तरह रहेगा।
एसोसिएशन का सबसे बड़ा काम जो हुआ, वह है 40 वर्षों बाद एसोसिएशन के लिए अग्रसेन भवन के दूसरे माले पर जगह की व्यवस्था है, जो आप सभी सदस्यों के सहयोग एवं श्री रमेशभाई के विशेष सहयोग से ही संभव हो पाया। उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने वाले 11 संस्थापक ट्रस्टियों, 13 संरक्षक ट्रस्टियों तथा 15 ट्रस्टियों का विशेष उल्लेख किया तथा उन्हें धन्यवाद दिया।
श्री कर्णावट इस अवसर पर सभी का आभार एवं धन्यवाद करते हुए पिता श्री मांगीलालजी, स्वर्गीय मातुश्री श्रीमती सायरदेवी द्वारा प्रदान आशीर्वाद व संस्कारों तथा पत्नी, छोटे भाई राजू कर्णावट एवं पुत्र आनंद के सहयोग का खास तौर पर उल्लेख करते हुए कहा कि इन लोगों का हर कदम पर सहयोग रहा, तभी मैं इतने सारे कार्य कर सका। उन्होंने इस दौरान सुरेश जी जैन एवं सुमेर जी का भी विशेष रूप से आभार ज्ञापन किया। कार्यकाल के दौरान हुई भूलों के लिए क्षमा याचना की।
उल्लेखनीय है कि श्री कर्णावट राजस्थान में उदयपुर जिले नमाणा गांव में जन्मे एवं नमाणा, कांकरोली, रानावास में पढ़ाई के बाद मुंबई आकर पिता श्री मांगीलालजी कर्णावट के साथ मेटल व्यवसाय से जुड़ गए तथा हर दिन नई कामयाबियों की ओर बढ़ते चले गए। ऊर्जावान, मेहनती, हंसमुख, मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी भंवरजी 2007 से लेकर 4 वर्षों तक तेरापंथी सभा मुंबई के अध्यक्ष रहे तथा इस दौरान सभा में कई यादगार कार्य करते हुए मुंबई सभा को नई ऊंचाईयां प्रदान की। उसके बाद 29 वर्षों तक बॉम्बे नॉन फेरस मेटल्स एसोसिएशन लि. में डायरेक्टर के रूप में कार्य करने के बाद 2015 में अध्यक्ष पद पर आसीन हुए तो यहां भी आपने ऐतिहासिक काम करते हुए अपनी अलग छाप छोड़ी और ऐसा कार्य करके दिखाया जो वर्षों तक यादगार रहेगा। आपने 2019 में यह जिम्मेदारी युवा एवं ऊर्जावान हाथों में सौंपते हुए पदमुक्त हुए।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रमेश जैन ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया। भंवर जी द्वारा किये गए कार्यों के लिये उनकी प्रशंसा की तथा उनकी सजगता और सकारात्मकता का भी जिक्र करते हुए कहा कि भंवरजी ने समाज में काम करते हुए प्राप्त अनुभवों का यहां बखूबी इश्तेमाल किया और एसोसिएशन को नई ऊंचाई प्रदान की। उन्होंने कहा कि भंवरजी हमेशा नये आइडिया लेकर आते और उसी आधार पर काम करते थे, जिसका परिणाम हम सभी को देखने को मिला।
रसिक भाई ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया तथा एसोसिएशन में 30 साल सेवाएं देकर आज अपना अंतिम भाषण देकर विदायी ली। विभिन्न मौकों पर मुलाकातों एवं कार्यों पर भी उन्होंने प्रकाश डाला।
बॉम्बे मेटल एक्सचेंज के अध्यक्ष रिखब भाई मेहता ने युवा टीम को बधाई दी तथा भंवर जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कहा कि अनुभवी सदस्यों की कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने कहा नोनफेरस सेक्टर में कोई मंदी नहीं है। जीएसटी एक ऐसी आग है, जिसका आप सही उपयोग करेंगे तो ऊर्जा का काम करेगी और गलत उपयोग करेंगे तो जलाने का काम करेगी।
मटेरियल रिसाईकलिंग एसोसिएशन के संजय भाई मेहता ने भी भंवरजी केद्वारा किए गए कार्यों की तारीफ करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी एवं नयी युवा टीम को बधाई दिया।
सुरेश जैन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि भंवर जी के साथ काम करने मौका मिला, यह बहुत अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए बधाई दी। वरिष्ठ सदस्य अशोक बाफना, संयुक्त सचिव भंवर भाई, अशोक तलेसरा ने भी अपनी बात रखी व भंवरजी के कार्यकाल की तारीफ की।
निवृत्त सदस्यों रसिक भाई, रमेश भाई, सुमेर जी, भंवर भाई, सुरेश जैन, सह कोषाध्यक्ष प्रवीण भाई, का सम्मान किया गया। आभार ज्ञापन सुरेश जैन ने की।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article NCP और कांग्रेस में 240 सीटों पर बनी सहमति, अन्य दलों से भी चल रही बात: पवार
Next Article सेवा ही मनुष्य का सर्वोपरि धर्म है:साध्वी चारुप्रज्ञा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेतन शर्मा और बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी में सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग की ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 19, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने प्रतिष्ठित उपलब्धियाँ हासिल कर जोड़े गौरवपूर्ण अध्याय
social
October 18, 2026
नमित मल्होत्रा की ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ का लॉस एंजिलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में होगा भव्य वर्ल्ड प्रीमियर
entertainment
October 18, 2026
दक्षिण मुंबई में ‘नवग्रह समाधानम्’ कार्यशाला का आयोजन
social
October 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?