By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अरविंद केजरीवाल बोले- अब दिल्ली में तेजी से फैल रहा कोरोना, हम केंद्र का हर फैसला मानेंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

अरविंद केजरीवाल बोले- अब दिल्ली में तेजी से फैल रहा कोरोना, हम केंद्र का हर फैसला मानेंगे

Last updated: June 10, 2020 4:42 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बताया कि आने वाले समय में कोरोना दिल्ली में बहुत तेजी से फैलने वाला है। केजरीवाल ने कहा कि मंगलवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएम) की बैठक थी। वहां जो आंकड़े पेश किए गए हैं उसके मुताबिक, दिल्ली में 15 जून तक 44 हजार केस हो जाएंगे, जो अभी 31 हजार हैं। 30 जून तक एक लाख, 15 जुलाई तक 2.25 लाख केस और 31 जुलाई तक 5.32 लाख कोरोना केस हो जाएंगे।

इसे देखते हुए 15 जून तक 6681, 30 जून 15000 बेड, 15 जुलाई तक 33 हजार और 31 जुलाई तक 80 हजार बेड की जरूरत होगी। यह चुनौती बहुत बड़ी है, इसलिए अब कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को जनआंदोलन बनाना होगा। इसके लिए हमें तीन बातों का ध्यान रखना है, पहला मास्क लगाकर घर से निकलना है, दूसरा बार-बार हाथ धोने हैं और तीसरा सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखना है। यह सब अभी तक हमें खुद करना था, मगर अब दूसरों से भी करने के लिए कहना है, क्योंकि अगर कोई और नहीं कर रहा है तो उसकी वजह से भी कोरोना फैल सकता है। इसलिए खुद करना होगा दूसरों से भी इसका पालन कराना होगा। कोरोना के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाना है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली कैबिनेट ने फैसला लिया था कि कोरोना संकट के दौरान दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्लीवालों का ही इलाज हो, लेकिन केंद्र सरकार ने उपराज्यपाल से पलटवा दिया है। अब LG और केंद्र के आदेश को लागू किया जाएगा। अब हमें एक दूसरे से नहीं बल्कि मिलकर कोरोना से लड़ना है।इस पर राजनीति बंद होनी चाहिए।

केजरीवाल ने यह कहा कि बेशक हमारे काम में कमियां हो सकती हैं, लेकिन हमारी नीयत और इच्छाशक्ति में कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपको पूरा इलाज मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने पड़ोसी राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश से भी अपने निवासियों के लिए लिए बेड्स और इलाज के इंतजाम करने की सलाह दी है।

केजरीवाल ने कहा कि मैं पड़ोसी राज्यों से निवेदन करता हूं कि वह अपने राज्य के लोगों के लिए वहां इलाज की समुचित व्यवस्था करें, जिससे कम से कम लोग दिल्ली आएं। मुझे उम्मीद है कि वह बेहतर कर रहे होंगे। इससे दिल्ली पर बोझ कम होगा।

केजरीवाल ने कहा कि मीडिया के लोग बहुत अच्छा काम कर रहे है। उन्होंने हमारी कमियां बताई हैं। कोरोना ऐप को लेकर भी कई कमियां बताईं। हमने उन्हें दूर किया है। मगर अब भी कुछ कमियां होंगी। हम चाहते हैं उन्हें बताएं हम उन्हें दूर करेंगे। न्यूज चैनल पर आकर समस्या बताने वाले बहुत कम लोग हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं जिनकी समस्या सामने नहीं आ पाती है।

सबसे जरूरी बात की यह समय लड़ने का नहीं है। यह समय राजनीति करने का नहीं है। अगर हम सारे लड़ते रहे तो कोरोना जीत जाएगा। यह समय मिलकर कोरोना से लड़ने का समय है। एकजुट होकर एक देश बनना है। जब तक सारे मिलकर नहीं लड़ेंगे, तब तक कोरोना को हम नहीं हरा पाएंगे। यह बहुत बड़ी विपदा है। हमें सभी राजनीतिक दलों, संस्थाओं को मिलकर लड़ना होगा। हम आपस में लड़ेंगे तो कोरोना जीत जाएगा। हम एकजुट होकर लड़े तो कोरोना हार जाएगा।

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस अब विस्फोटक रूप लेता जा रहा है। दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 1,366 नए मामले सामने आने के बाद यहां कुल संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 31,309 हो गई है और 905 लोग इस बीमारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुकी है।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 1,366 नए मामले सामने आए। अब भी 18,543 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 11,861 मरीज या तो स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई या वे कहीं और चले गए हैं। मंगलवार को कोई स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया गया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चीन ने सैनिकों की वापसी का नहीं दिया ब्योरा, कहा- सीमा पर स्थिति सामान्य बनाने को कदम उठा रहे दोनों देश
Next Article विदेशियों के लिए मुंबई सबसे महंगा, एशिया में 19वां सबसे महंगा शहर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा: हिंदू वोटरों तक पहुंच बनाने के लिए सपा गांव-गांव करेगी पीडीए सम्मेलन
state
June 28, 2026
यूपी में बारिश का दौर होगा तेज, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
state
June 28, 2026
उत्तर हावड़ा महिला मंडल द्वारा साप्ताहिक संगोष्ठी का सफल आयोजन
social
June 27, 2026
विपक्ष के नेता के तौर पर मेरा दो वर्ष का हर दिन जनता की आवाज सत्ता तक पहुंचाने को समर्पित : राहुल
national
June 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?