सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अरुण जेटली ने कहा, साल 2030 तक तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

अरुण जेटली ने कहा, साल 2030 तक तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत

Last updated: April 7, 2019 12:48 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि वर्ष 2030 तक बढ़ती खपत और निवेश वृद्धि के साथ सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का आंकड़ा दस हजार अरब डालर तक पहुंच जायेगा और तब भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जेटली ने यहां श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था का आकार 2900 अरब डॉलर है। जेटली भी इस कॉलेज के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने कहा, ”डॉलर की स्थिति के हिसाब से हम अभी पांचवें और छठे पायदान के बीच झूल रहे हैं। जब हम आने वाले वर्षों की तरफ नजर दौड़ाते हैं तो हम 2024 तक पांच हजार अरब डॉलर तथा 2030 या 2031 तक 10 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।”

जेटली ने कहा, ”जब हम अमेरिका और चीन के साथ दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होंगे, तब निश्चित तौर पर हम तीन बड़ी अर्थव्यवस्थायें ऐसी प्रतिस्पर्धा में होंगे जहां हर कोई एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहा होगा। कुल मिलाकर अर्थव्यवस्था का आकार और अवसर बढ़ने वाले हैं।” अगले 20 साल के दौरान आर्थिक वृद्धि के अग्रणी क्षेत्रों का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि बुनियादी संरचना का सृजन, ग्रामीण क्षेत्र का विस्तार और लैंगिक समानता सहित अन्य चीजें इसमें शामिल होंगी।

जेटली ने कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर देश की 21.90 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर कर रही थी। वृद्धि की मौजूदा दर के आधार पर गणना करें तो यह अनुपात और कम होकर 17 प्रतिशत पर आ गया होगा। यह 2021 तक और कम होकर 15 प्रतिशत पर तथा 2024-25 तक 10 प्रतिशत से भी नीचे आ जाएगा।

वित्तमंत्री ने एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि इसी के साथ देश में मध्यम वर्ग की आबादी 2015 के 29 प्रतिशत से बढ़कर 44 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा, ”इस कारण जब आप आगे देखते हैं तो आपको गरीबी समाप्त होती दिखायी देगी, आपको मध्यम वर्ग की शानदार वृद्धि दिखाई देगी और संभवत: 2030 तक देश की आधी आबादी मध्यम वर्ग की श्रेणी में होगी।”

उन्होंने कहा कि यदि आंकड़ों पर गौर किया जाये तो जब 2024 में लोकसभा चुनाव होंगे तब देश में मध्यम वर्ग की आबादी गरीबी रेखा के नीचे के रह गये लोगों के मुकाबले चार गुणा अधिक होगी और तब यह देखने की बात होगी कि सामाजिक संवाद क्या होगा। जनता के बीच किस तरह की चर्चा होगी।

जेटली ने कहा कि मध्यम वर्ग के लोगों की बढ़ती संख्या से उपभोग को समर्थन मिलेगा। ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों में बुनियादी संरचना के सृजन से वृद्धि की प्रक्रिया को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बुनियादी संरचना ओर रेलवे जैसे क्षेत्रों को प्रोत्साहित किये जाने की जरूरत होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तनाव से मुक्ति पाने का आसान तरीका, प्रकृति के गोद में बिताएं 20 मिनट
Next Article कच्चे पपीते के हलवे से करें नवरात्रि के व्रत की शुरुआत लाइव

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रकुल प्रीत सिंह ने आईटी सर्च से जुड़ी रिपोर्ट्स पर उठाए सवाल, कहा- गलत खबरें वापस लें और सच बताएं
entertainment
October 5, 2026
श्रेया चौधरी आयुष्मान खुराना के साथ ‘मुपापा’ में आएंगी नजर, 19 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
entertainment
October 5, 2026
जान्हवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर
entertainment
October 5, 2026
अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
Mumbai / Maharshtra
October 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?