ठाणे सिटी। आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासनश्री साध्वी श्री कैलाशवती जी एवं साध्वीवृन्द के सानिध्य में एवं अभातेममं के तत्वावधान में तथा ठाणे सिटी महिला मंड़ल के निर्देशन में ठाणे सिटी कन्या मंडल का द्वारा ठाणे तेरापंथ भवन में एक दिवसीय कन्यामण्डल शिविर ‘चलो विकास की ओर’ एवं डब्बा पार्टी का आयोजन 17 अक्टूबर को किया गया। इस मौके पर साध्वी श्रीजी का मंगल उद्धबोधन प्राप्त हुआ, जिसमे उन्होंने फरमाया की कन्याएं देहरी का दीपक होती है जो दो परिवारों में उजाला भरती है।कन्याये हमारे देश का भविष्य है इसलिए इन्हें सुसंस्कृत करना हमारा दायित्व है।
सर्व प्रथम कन्या मंडल प्रभारी श्रीमती वनीता मेहता ने कन्याओं का स्वागत किया। कन्याओ ने अपने घर से लाये डब्बे में स्वादिष्ट भोजन से सुपात्र दान का लाभ लिया एवं सभी ने अपना भोजन बड़े वात्सल्य के साथ मिलजुल कर खाया। सुश्री विधि श्रीश्रीमाल ने मोबाइल हैकिंग के बारे में जानकारी दी। साध्वीश्री शारदाप्रभा जी ने कन्याओ का उत्साह बढ़ाते हुए कन्या मंडल को संबोधित किया और कहा कि गुरुदेव के ठाणे आगमन तक 25 बोल एवं प्रतिक्रमण कंठस्थ करें और एक बैरागी ठाणे से तैयार करें। साध्वी श्री पंकज जी ने कन्याओं को आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देते हुवे फरमाया, एकजुट होकर हम सब को मिलकर काम करे और 2023 के चातुर्मास को लक्ष में रखते हुवे आगे बढ़ते रहना है।
श्रीमती सेजल ओस्तवाल के द्वारा आइसक्रीम मेकिंग वर्कशॉप रखी गई, जिसमें केमिकल फ्री आइसक्रीम बनाने की विधि सिखाई। कन्याओं के साथ महिला मंडल की बहनों ने भी भाग लिया। संयोजिका सुश्री विश्वा बरलोटा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कन्याओं ने गरबा किया और एक साथ मिलकर साध्वी जी के दर्शन व मंगल पाठ सुना तत्पश्चात स्वीट मेमोरीज के साथ अपने घर गए।
ठाणे सिटी की अध्यक्षा श्रीमती अनिता जी धारीवाल, श्रीमती सीमा जी सांखला, श्रीमती रश्मि जी कोठारी, श्रीमती खुशबू पामेचा, कन्या मंडल सह संयोजिका सुश्री भामिनी पारख, कन्याओं एवं महिलाओं की गरिमामय उपस्थिति रही।
ठाणे सिटी कन्या मंडल ने किया एक दिवसीय कन्यामण्डल शिविर ‘चलो विकास की ओर’ एवं डब्बा पार्टी का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment