बोईसर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के सानिध्य मे चित्तौड़गढ़ में 46वें अधिवेशन में तेरापंथ महिला मंडल बोइसर को कन्या सुरक्षा बेंच निर्माण हेतु सम्मानित किया गया। जो बोइसर तेरापंथ समाज के लिए गौरव की बात है। केंद्र से सम्मान पाना बहुत बड़ी बात है। तेरापंथ महिला मंडल बोईसर की पूर्व अध्यक्ष कांता सोलंकी, मंत्री प्रफुल्ला चपलोत, कोषाध्यक्ष भावना खोखावत एवं उनकी टीम महिला मंडल बोइसर को साधुवाद दिया है।
अखिल भारतीय महिला मंडल के सानिध्य में बोईसर तेरापंथ महिला मंडल को यह पहला अवार्ड मिला है, जिसके लिए सभी सदयों की मेहनत है। तेरापंथ युवक परिषद ने तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा कांता सोलंकी, मंत्री प्रफुल्ला, कोषाध्यक्ष भावना तथा पूरी बोइसर महिला मंडल टीम केंद्र में तेरापंथ महिला मंडल बोईसर का नाम आने पर और अवार्ड प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं दी हैं।
बोईसर महिला मंडल को पहली बार कन्या सुरक्षा बेंच निर्माण हेतु अवार्ड मिला अवार्ड
Leave a comment
Leave a comment