सिलीगुड़ी। तेरापंथ युवक परिषद सिलीगुड़ी वर्ष 2021-22 अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजित स्थानीय सिद्धि विनायक वेंकट हॉल में दिनाक 29/09/2021 को साय 7 बजे से रखा गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रेम जी पांडे के द्वारा विजय गीत से किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन सभा के अध्यक्ष श्री नवरतन मल जी घोषल ने किया। चुनाव अधिकारी श्री अशोक जी पुगलिया ने नव मनोनीत अध्यक्ष की घोषणा विधिवत रूप से श्री संदीप श्यामसुखा का किया। नव अध्यक्ष का स्वागत खादा पहनाकर किया गया। तेयुप के कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। सभी के प्रति उनके कार्यकाल में दिए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
तदपश्चात श्री संजय छाजेड ने नव मनोनीत अध्यक्ष श्री संदीप श्यामसुखा को अध्यक्ष पद किशपथ दिलाई गई। उसके पश्चात नए अध्यक्ष ने अपने मंत्री की घोषणा की एवं श्री अरविंद चोरडिया को मंत्री पद की शपथ दिलाई। नव अध्यक्ष एवं मंत्री का स्वागत किया, उसके बाद खाता पत्रों का स्थान्तरण भी नए अध्यक्ष को किया गया।
सभा के अध्यक्ष श्री नवरतनमलजी घोषल, महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा सुराणा, जैन विश्व भारती से श्री बजरंग जी सेठिया, सह चुनाव अधिकारी मदन संचेती, श्रीमती शशिकला बैद ने नव अध्यक्ष को शुभकामनाएं व्यक्त की। सभी समाज की संस्थाओ के साथ मिलकर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की।
श्री राजेश जी श्रीमती शशि बैद ने नव अध्यक्ष-मंत्री को खादा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। आभार व्यक्त पूर्व मंत्री श्री सुशील जी मालू ने किया। सिद्धि विनायक हॉल के मालिक श्री विष्णु जी केड़िया का भी आभार व्यक्त किया गया। समाज के काफी गणमान्य व्यक्ति, महिलाएं, युवक उपस्थित थे।
समाचार प्रदाता: शशिकला बैद