मुंबई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरांपथ महिला मंडल मुंबई के तत्वावधान में दायित्व बोध जगाए आत्मबोध पाए नवसंबोध घाटकोपर तेरांपथ भवन में घाटकोपर महिला मंडल द्वारा आयोजित किया गया। कार्यशाला की शुभ शुरुआत समणी निर्देशिका कमलप्रज्ञा के नवकार महामंत्र से हुई। तत्पश्चात् घाटकोपर महिला मंडल द्वारा सुमधुर गीत से मंगलाचरण किया। कर्मठ उत्साही घाटकोपर संयोजिका श्रीमती मंजु जी कुमठ ने घाटकोपर के प्रांगण में पधारी सभी बहनों का सहर्ष स्वागत व अभिनंदन किया। आओ मिलकर कदम बढ़ाए शुभ संकल्प करना है।घाटकोपर महिला मंडल एवं कन्यामण्डल ने क़व्वाली के माध्यम से सभी के प्रति दायित्व बोध कराया।
नवनिर्वाचित मुंबई महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रचनाजी हिरण ने पूरे मुंबई को 9 प्रकोष्ठ में करते हुए सभी को दायित्व दिया।साथ ही 2023 में गुरुदेव पधारेंगे तब हमें किस तरह से अपने दायित्व को निभाते हुए अग्रसर होना है उसका कर्तव्यबोध कराया। तेरांपथ कन्यामंडल मुंबई ने अपने दायित्व को बताते हुए एक शब्दचित्र प्रस्तुत किया। निवर्तमान अभातेममं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कुमुदजी कच्छारा ने बहुत ही सरल तरीक़े से बताया कि दायित्व क्या है कैसे करना चाहिए इस पर जानकारी देते हुए कोर टीम के कार्य की जानकारी दी और पूरी टीम के प्रति शुभकामनाएँ मंगलकामनाएँ प्रेषित की। दायित्व के प्रति जागरूक कराते हुए कहा हम चाहे किसी पद पर हो या न हो पर हमें संघ के प्रति खुब सेवा करनी है।
समणी सुमनप्रज्ञाजी ने अपने सुरीले कंठ से सुमधुर गीत का संगान कर सभी बहनों को गुरुदेव के प्रवास के आगमन पर अपने दायित्व की चुँदड़ी ओढ़ कर अपने कदम को आगे बढाना है। इस सुंदर अप्रतिम गीत के रचनाकार समणी निर्देशिका कमलप्रज्ञा जी है। समणी निर्देशिका कमल प्रज्ञा जी ने प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि सभी बहनो को अपने कार्यकाल को डायमंड की तरह बनाना है तो कार्य अच्छा करना होगा। जिस तरह डायमंड की कट करते है उसी तरह कमजोरी और नकारात्मक बातों की कटाई करनी है। मान अभिमान जीवन में नही जुड़े केरैट की तरह कार्यकाल पावरफुल हो और हर कार्य की क्लिरीटी हो पारदर्शी होना चाहिए। पुर्वध्यक्षा आदरणीय श्रीमती प्रेमलताजी शिशोदिया ने संविधान व कुछ नियमों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला का कुशल संचालन मुंबई महिला मंडल मंत्री अलकाजी मेहता ने व आभारज्ञापन मुंबई कार्यकारिणी सदस्य रमीलाजी बड़ाला ने किया।
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति मुंबई पुर्वाध्यक्ष कांता जी तातेड़ , मीना जी सुराणा , मंजू जी छाजेड़ , जयश्री जी बड़ाला , मुम्बई निवर्तमान अध्यक्ष भाग्यश्री जी कच्छारा , कमिटी से कोषाध्यक्ष सुनीता जी सुतरिया , सहमंत्री सरोज जी सिंघवी , संगीता जी चपलोत , ई मीडिया प्रभारी सुचिता जी कोठारी , कन्यामण्डल प्रभारी जुली मेहता , संयोजिका किंजल संचेती , सह संयोजिका जिज्ञा सिसोदिया , काजल एवं समस्त कार्यकारिणी विशेष सहयोगी बहनें सभी क्षैत्र से उपस्थित संयोजिका सहसंयोजिका बहनों कीं गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में घाटकोपर महिला मंडल संयोजिका मंजू जी कुमठ एवं उनकी सम्पूर्ण टीम एवं सारिका जी बापना, स्वाति जी सोनी , ममता जी दोशी , श्रुति जी गोखरू का सहयोग रहा।
घाटकोपर तेरांपथ भवन में दायित्व बोध कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment