मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के प्रोजेक्ट “आओ चलें गांव की ओर” के तहत दक्षिण मुंबई महिला मंडल द्वारा चैरिटी प्रोग्राम शासन श्री साध्वी विद्यावतीजी के सान्निध्य में आचार्य महाप्रज्ञ विद्यालय कालबादेवी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति महिला मंडल मुंबई नवनिर्वाचित अध्यक्ष रचनाजी हिरण एवं मंत्री अलकाजी मेहता महिला मोर्चा महामंत्री भारतीजी गोहिल पदाधिकारी दीपिकाजी रहीं। अणुव्रत समिति दक्षिण मुंबई कोषाध्यक्षा लतिकाजी डागलिया, पुष्पाजी कच्छारा ,महिला मंडल दक्षिण मुंबई संयोजिका प्रीतिजी डागलिया, रेखाजी धाकड़, भावनाजी धाकड़, निवर्तमान संयोजिका रेनू जी डागलिया ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक अच्छा प्रयास किया। दक्षिण मुंबई महिला मंडल की तरफ से 100 गाउन और 102 इनरवियर प्रदत्त किए गए। कार्यक्रम में श्रीमती वरजुबाई शंकर लाल जी धाकड़, श्रीमती जतन देवी डागा, श्रीमती शिल्पा प्रकाश जी मेहता की सहभागिता रही।
कार्यक्रम की शुरुआत में महिला मंडल दक्षिण मुंबई संयोजिका भावनाजी धाकड़ ने मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा रचनाजी हिरण एवं मंत्री अलकाजी मेहता का अपने वक्तव्य से स्वागत किया। रचनाजी और अलकाजी ने भी अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि हम पूरी टीम मिलकर मुंबई को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की कोशिश करेंगे और गुरुदेव के सपनों को साकार करेंगे।
साध्वी श्री जी ने प्रेरणा पाथेय दिया। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को संस्कारी बनाने की प्रेरणा दी तथा साध्वी श्री प्रियंवदाजी ने कहा कि सभी को साथ में लेकर चले , सभी को टीम में जोड़ें। अणुव्रत समिति मुंबई की कोषाध्यक्ष लतिकाजी डागलिया, पुष्पाजी कच्छारा, दक्षिण मुंबई महिला मंडल संयोजिका प्रितीजी डागलिया, रेखाजी धाकड़,भावनाजी धाकड़, सह संयोजिका सविताजी कच्छारा, प्रसन्नजी कोठारी, अनिताजीधींग, हिनाजी सियाल, वनिताजी धाकड़, निवर्तमान संयोजिका रेनूजी डागलिया, सह संयोजिका रुकमणीजी कच्छारा ने मिलकर रचनाजी एवं अलकाजी का स्वागत किया।
इस अवसर पर महासभा के पूर्व अध्यक्ष किशनजी डागलिया, दक्षिण मुंबई सभा के वर्तमान अध्यक्ष गणपतजी डागलिया, मंत्री दिनेशजी धाकड़, एवं पूरी टीम,तेयुप दक्षिण मुंबई अध्यक्ष पूरणजी चपलोत ,मंत्री रोनकजी धाकड़ ,मीडिया प्रभारी नितेशजी धाकड़ एवं पूरी टीम के अलावा महिला मंडल की भी अच्छी उपस्थिति रही।
“आओ चलें गांव की ओर” के तहत दक्षिण मुंबई महिला मंडल का चैरिटी प्रोग्राम
![](https://surabhisaloni.co.in/wp-content/uploads/2021/07/SM-30-07-3.jpg)
Leave a comment
Leave a comment