नई दिल्ली: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने बेटे को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी उनके क्रिकेटर पति शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर दी। बताया जा रहा है कि सानिया ने मंगलवार को एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। शोएब ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की। इसके बाद से सानिया और शोएब को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
शोएब मलिक ने अपने शुभचिंतकों को बधाई और दुआओं के लिए शुक्रिया भी अदा किया। शोएब मलिक ने ट्वीट किया, ‘मैं यह बताते हुए बहुत उत्साहित हूं कि लड़का हुआ है और मेरी गर्ल (सानिया) बिल्कुल ठीक हैं। वह हमेशा की तरह मजबूती से खड़ी हैं। #अलहमदुल्लाह। आपकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। हम बहुत शुक्रगुजार हैं।’
बता दें कि सोनिया और शोएब ने अभी अपने बेटे का नाम नहीं रखा है। लेकिन बेटे के नाम के साथ मिर्जा और मलिक दोनों सरनेम जुड़ेंगे, यह बात सानिया ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान ही बता दी थी। सानिया और शोएब ने 2010 में शादी की थी और यह उनका पहला बच्चा है।
सानिया मिर्जा ने दिया बेटे को जन्म, पति शोएब ने सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
Leave a comment
Leave a comment