नालासोपारा। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ मुंबई महिला मंडल के अंतर्गत नालासोपारा महिला मंडल द्वारा काव्य भाषण गीतिका अष्टकम की प्रतियोगिता आयोजन किया गया। 25वे महाप्रयाण दिवस पर तेरापंथ के नवम आचार्य श्री तुलसी को श्रद्धा सहित वंदना अभिवंदना किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात नमस्कार महामंत्र से तेरापंथ सभा के मंत्री लक्ष्मी लाल जी मेहता व तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष पारस जी बाफना द्वारा की गया। संयोजिका दिव्या बाफना ने किया सभी का स्वागत किया
महिला मंडल की बहनों ने बड़े ही उत्साह से कविता भाषण गीतिका और अष्टकम द्वारा 15 बहनों ने अपनी प्रस्तुति दी। मंगलाचरण महिला मंडल की बहनों ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व संयोजिका अंजू छाजेड़ ने किया। सभी का आभार ज्ञापन पूर्व कोषाध्यक्ष रंजना जी सोलंकी ने किया। मंडल की सभी बहनों ने आचार्य श्री तुलसी के 25वे महाप्राण दिवस पर अपन भावांजलि अर्पित की। 25 बहनों की सरहानीय उपस्थिती रही।