नई दिल्ली:देश में सोमवार को कोरोना के 59,958 संक्रमितों की पहचान हुई। यह आंकड़ा पिछले 76 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 30 अप्रैल को 53,237 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि, कोरोना से होने वाली मौतों ने अब भी चिंता बढ़ा रखी है। देश में पिछले 24 घंटे में 2,732 संक्रमितों ने जान गंवाई। हालांकि, थोड़ी राहत देने वाली बात यह है कि इस दौरान 1 लाख 17 हजार 232 लाख मरीज ठीक हो गए9ऋ। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 60,056 की कमी हुई।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 59,958
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.17 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,732
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.82 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 2.82 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 3.77 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 9.08 लाख
12 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 12 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।
अपडेट्स
- पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना से जुड़ी पाबंदियों को 1 जुलाई तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई तक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी। हालांकि, जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है।
- कोरोना के घटते केसों के बीच देश अब अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की देखरेख वाले सभी स्मारक और म्यूजियम 16 जून से खोल दिए जाएंगे। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की तरफ से यह जानकारी दी गई है।
- दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक V लगाने की शुरुआत की जाएगी। यहां अब तक सिर्फ कोवीशील्ड और कोवैक्सिन लगाई जा रही थी।