मेषः आप अपने काम पर अधिकार रखेंगे और मजबूती से काम करेंगे। हल्का खर्चा होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आपसी समझदारी और प्रेम दिखेगा।
वृषः आज जीवन साथी से नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आपसी बातचीत से कई मुश्किलों का हल निकालने की कोशिश करेंगे।
मिथुनः आज शादी शुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में भी आज समझदारी और दूरदर्शिता दिखाई देगी। परिवार को एकजुट करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। गवर्नमेंट से बेनिफिट मिल सकता है।
कर्कः आज काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। मेहनत पर ध्यान दें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। ससुराल पक्ष से झगड़े की संभावना है।
सिंहः आज पैसों की आवक होगी, जिससे मन हर्षित होगा। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। भाग्य प्रबल होगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी।
कन्याः आप अपनी चतुराई और बुद्धिमानी से आज सभी कामों में सफलता पाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आप की भूमिका के चलते बड़ा खूबसूरत रहेगा।
तुलाः आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत में भी आज अच्छे संकेत दिखेंगे। काम के सिलसिले में थोड़ा ध्यान देना होगा। अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। इधर-उधर की बातों पर नहीं।
वृश्चिकः आज दोपहर तक काफी खर्चे और चिंताएं रह सकती है लेकिन उसके बाद स्थितियां बदल जाएंगी। आपके प्रयास रंग लाएंगे और काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
धनुः आज किसी इच्छा के पूरा होने से मन में खुशी रहेगी। आज खर्चों में तेजी से बढ़ोतरी होगी, जो आपको चिंता दे सकती है। सेहत फिर भी ठीक रहेगी। कोई बड़ी समस्या नहीं दिखती।
मकरः आज आपके बॉस आप को बुलाकर कोई अच्छी बात कह सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बढ़िया रहेगा। अपने रिश्ते में रोमांस महसूस करेंगे।
कुंभः आज शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन ठीक-ठाक है। दोपहर तक जो खर्चों का दौर चल रहा था, वह धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा
मीनः आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर बाद स्थिति मजबूत होगी। आपको भाग्य की प्रबलता से कहीं से धन लाभ हो सकता है।
आज का राशिफल – 09-04-2021
Leave a comment
Leave a comment