मुंबई: आल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय महिला शाखा दिल्ली द्वारा जैन लिटिल मास्टर शेफ कार्यक्रम का आयोजन वाशी स्थिति मेवाड़ भवन में रखा गया। जिसमें वाशी पाठशाला के 28 बच्चो ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वाशी संरक्षक भंवरलाल बोहरा, नरेंद्र बोहरा, एवं मुम्बई मेवाड़ संघ महिला मंडल अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा का विशेष योगदान रहा। साथ ही वाशी महिला मंडल अध्यक्षा आशा सेठिया, मंत्री उषा मेहता,कोषाध्यक्ष रेखा चौहान उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में सभी बच्चों ने बहुत ही उत्सुकता पूर्वक भाग लिया। पाठशाला संयोजिका नेहा बोहरा, शालू बाबेल, एवं किरण वडालमिया ने कार्यक्रम में सुंदर व्यवस्था में अपना सहयोग दिया। 7 से 9 ग्रुप में प्रथम स्थान परिधि श्री श्रीमाल, द्वितीय काव्या पीपाड़ा, एवं तृतीय विधि संघवी रही।10 से 14 वर्ष की आयु ग्रुप में प्रथम नीति मेहता,द्वितीय सौरभ नाहर, तृतीय छवी बाबेल रही। वही इस आयोजन में जज के रुप में डॉक्टर रंजन जोशी उपस्थित थे।