मुंबई: धर्मनगरी मुम्बई के उपसंघ सांताक्रुज में साधना के शिखर पुरुष आध्यत्म योगी राजस्थान केसरी सद्गुरु देव पूज्य श्री पुष्कर मुनि जी म.सा. के 109 वे महोत्सव जन्म जयंती के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार 23 ओक्टुबर को सांताक्रुज में स्थित सीता सिंधु हॉल में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ मेवाड़ उपसंघ सांताक्रुज द्वारा रखा गया हैं। इस कार्यक्रम से पहले 7 दिनों से आयंबिल ओली, पैंसठिया छंद जाप, उवसग्गहर स्तोत्र जाप, घंटाकर्ण महावीर जाप , सहजोडे नवकार मंत्र जाप , भक्ताम्बर जाप, णमो जिणाणे जिय भयाणं जाप का आयोजन क्रमसः प्रवचन प्रभाविका साध्वी परम पूज्य स्नेहप्रभा जी म.सा., मधुर गायिका परम पूज्य साध्वी डॉक्टर श्री प्रज्ञश्री जी म.सा. आदि ठाणा के सानिध्य में रखा गया।
वही मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा की पहेलियां पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा जिसे साध्वी डॉक्टर स्नेहप्रभा जी ने लिखा है और सहयोग प्रदान किया हैं साध्वी डॉक्टर प्रज्ञा श्री जी ने। महिला मंडल सांताक्रूज द्वारा गुरु पुष्कर कर जीवन पर सुंदर नाटिका की भी प्रस्तुती रखी गई हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में उपसंघ सांताक्रुज अध्यक्ष पुखराज सिंघवी, मंत्री बसंतीलाल दुग्गड़, कोषाध्यक्ष राजकुमार लोढ़ा, नवयुवक मंडल सांताक्रूज अध्यक्ष लोकेश सिंघवी, मंत्री कमलेश कच्छारा, कोषाध्यक्ष जगेश वडाला, महिला मंडल सांताक्रूज अध्यक्षा वर्षा सिंघवी, मंत्री मंजू तातेड़, कोषाध्यक्ष मीना बोहरा, कन्या मंडल अध्यक्षा सुरभि कच्छारा, मंत्री प्रांची वदामा, कोषाध्यक्ष पुजा तातेड़, भगवतीलाल लोढ़ा, लादूलाल बाफना, मांगीलाल बडाला, अशोक कच्छारा, भैरूलाल लोढ़ा, अशोक सेठिया आदि लागये हुए हैं।