मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार मुंबई महिला मंडल के तत्वाधान में कांदिवली महिला मंडल ने 24/3/ 2021 को तृप्ति एक बूंद की ” बचाएं जल सुरक्षित करें कल” इस अभियान के अंतर्गत किया वाटर प्यूरीफाईंग मशीन का इनॉग्रेशन किया। कांदिवली तेरापंथ भवन में विराजित शासन साध्वी श्री कैलाशवती जी एवं साध्वी वृंद के सानिध्य में पोस्टर अनावरण किया गया।
इसके पश्चात पोईसर के स्कूल में वॉटर प्यूरीफाइंग मशीन का इनॉग्रेशन भाजपा नगर सेविका श्रीमती सुनीता जी यादव एवं अभातेमम के महामंत्री श्रीमती तरुणा जी बोहरा के हाथों संपन्न हुआ। प्यूरीफाइड मशीन के प्रायोजक बने कांदिवली से प्रेमलता जी बाफना। ज्ञानमलजी भंडारी का इस कार्य में विशेष योगदान रहा। ABTMM के कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कांता जी डूंगरवाल एवं भारती जी सेठिया उपस्थित रहे। मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती भाग्यश्री जी कच्छरा, मंत्री स्वीटी जी लोढ़ा, उपाध्यक्ष रचना जी हिरण, सह मंत्री गीतांजलि जी बोथरा उपस्थित रहे। स्कूल के प्रिंसिपल सर और टीचर भी मौजूद थे।
कांदिवली संयोजिका प्रतिमा जी पिंचा सह संयोजिका रेखा जी कोठारी एवं नीतू जी नाहटा, कोषाध्यक्ष अलका जी पटावरी पूर्व संयोजिका तारा जी धाकड़ मौजूद रहे।
महिला मंडल ने किया ‘तृप्ति एक बूंद’ का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment