मुंबई। 25 मार्च 2021 को तेरापंथ महिलामण्डल मुंबई की कार्यकारिणी संगोष्टी Zoom पर आयोजित की गई।
जिसमें गत 4 महीने में हुए कार्यों की समीक्षा व आगे की रूपरेखा के बारे में विचार विमर्श किया गया। पूर्वाध्यक्ष श्रीमती मंजू जी छाजेड़ द्वारा नमस्कार महामंत्र से आज की मीटिंग की शुरूआत की गई। विमलाजी शेखानी ने मंगलाचरण की सुंदर प्रस्तुति दी। मंत्री स्वीटी जी लोढ़ा ने गत मिनिट्स का वाचन किया जिसे सभी ने ॐ अर्हम की ध्वनि से पारित किया। अध्यक्षा भाग्यश्री जी कच्छारा ने द्वारा गत चार महीने में किये कार्यों की समीक्षा की एवं सभी के सहयोग के लिए आभार ज्ञापित किया। मीटिंग के मुख्य एजेंडा को सभी के समक्ष रखा।
NGO के रूप में मुंबई महिला मंडल किस रूप में सेवाएं दे इस विषय पर चर्चा की गई जिसमें सभी ने अपने विचार रखे।
पूर्वाध्यक्ष निर्मला जी चंडालिया,आमंत्रित सदस्य कांति जी सुराणा, कार्यकारिणी सदस्य कल्पना जी परमार ने अपने सुझाव मंडल के समस्त रखें कि किस रूप में हम सेवाएं देकर जरूरतमंदों की सहायता कर सकते हैं वह मंडल की अलग पहचान बना सकते हैं ।
भावना चौके की राशि संबंधित विचार विमर्श पर पूर्वाध्यक्ष श्रीमती प्रकाश देवी तांतेड़ ने अपने सुझाव सभी के समक्ष रखा जिसे पूर्वाध्यक्ष प्रेमलता जी सिसोदिया ,कांताजी तांतेड़ ने भी अपनी सहमति प्रदान की। तृप्ति एक बूंद ,नन्ही कली प्रोजेक्ट व निर्जला उपवास में भी कार्यकारिणी बहिने जुड़े अपने अपने क्षेत्र में इस कार्य में सहयोग दें। अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट की अभातेमम संयोजिका श्रीमती जयश्रीजी बड़ाला ने इसके बारे में जानकारी दी। कन्या मंडल प्रभारी संगीताजी चपलोत ने कन्या मंडल की रिपोर्ट प्रस्तुत की। आज की मीटिंग में पूर्व अध्यक्ष सुनीताजी परमार, भारतीजी सेठिया ,उपाध्यक्ष रचनाजी हिरण, सहमंत्री सरोजजी सिंघवी, गीतांजलि जी बोथरा ,कोषाध्यक्ष चंदा जी कोठारी व प्रचार प्रसार मंत्री कांता जी डूंगरवाल की उपस्थिति रही। कार्यकारिणी सदस्य सुमन जी मेहता ने सभी का आभार ज्ञापन किया।
तेरापंथ महिला मंडल मुंबई की कार्यकारिणी संगोष्ठी सम्पन्न
Leave a comment
Leave a comment