मुंबई। समाजवादी पार्टी मुंबई महाराष्ट्र प्रदेश को मजबूत करने के लिए आज मुंबई/महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष विधायक अबू आसिम आज़मी इनकी अध्यक्षता में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सुल्तानपुर के पूर्व विधायक एवं चिरंजीवी भगवान परशुराम चेतना पीठ के संस्थापक संतोष पांडेय, समाजवादी पार्टी दादरा नगर हवेली प्रदेश अध्यक्ष विशाल शाह, कॉमेडी एक्टर एहसान कुरैशी, परी सिंघानिया, अरुणा गिरी, नरेंद्र शर्मा, अजय तिवारी, प्रदीप तिवारी, हर्षित मिश्र, मन्ना पांडेय, आनंद शर्मा मौजूद थे।
इस कार्यक्रम में संतोष पांडेय इन्होंने सभी सुल्तानपुर और उत्तर प्रदेश के लोगों को समाजवादी पार्टी में शामिल होकर मुंबई/महाराष्ट्र पार्टी को मजबूत करने का आव्हान किया । तथा इस वक्त अबू आज़मी ने कहा के राज्य में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लोगों के साथ हमेशा खड़ी रही है और हमेशा उत्तर प्रदेश के लोगों की समस्या छुड़ाने के लिए तैयार रहती है यह कहा । इस कार्यक्रम में आए हुए लोगों ने समाजवादी पार्टी में शामिल होकर पार्टी को मजबूत करने का आश्वासन दिया।
समाजवादी पार्टी, मुंबई/महाराष्ट्र ने किया प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन
![](https://surabhisaloni.co.in/wp-content/uploads/2021/01/SP_Mumbai-09-01-1.jpg)
Leave a comment
Leave a comment