मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई द्वारा आयोजित संवाद (संगठन का आधार) दिनांक 18 दिसंबर को ऐरोली और घाटकोपर क्षेत्र की सामुहिक रूप से संगठन यात्रा रखी गयी थी।कार्यक्रम की मंगल शुरुआत राष्ट्रीय ट्रस्टी और घाटकोपर की सुश्राविका श्रीमती प्रकाश देवी तातेड ने नमस्कार महामंत्र से की गई
मंगलाचरण घाटकोपर क्षेत्र की महिला मंडल की बहनो ने किया स्वागत भाषण घाटकोपर महिला मंडल संयोजिका श्रीमती भावना चपलोत द्वारा किया दोनों क्षेत्रों का अपनी वार्षिक रिपोर्ट का प्रेजेंटेशन ई मीडिया प्रभारी अलका जी ने सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। सर्व प्रथम घाटकोपर महिला मंडल एवं कन्या मंडल का वार्षिक रिपोर्ट वीडियो के माध्यम से बहुत सुंदर प्रस्तुति रही तत्पश्चात ऐरोली कन्या मंडल और महिला मंडल का वार्षिक रिपोर्ट वीडियो के माध्यम से बहुत सुंदरता से प्रस्तुत किया गया और ऐरोली महिला मंडल संयोजिका संगीता बोहरा ने वार्षिक रिपोर्ट का संक्षिप्त विवरण भी दिया अखिल भातीय तेरापंथ महिला मंडल से प्रेमलता जी सिसोदिया ने संविधान के नियमों कि जानकारी बहुत ही सुन्दर और सरल रुप से दी और यह भी बताया कि हमें अपने क्षेत्रों में किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए साथ ही 3 नए नियम बताए।रिपोर्ट प्रस्तुति के बाद मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्री जी कच्छारा ने बताया कि संगठन को मजबूत करके किस तरह आगे बढ़ना है और महिला मंडल कि हर सदस्य अपने मंडल से जुड़े।तेरापंथ मुंबई महिला मंडल ने संगठन यात्रा के फॉर्म वर्चुअल भरवाए।कार्यक्रम का कुशल संचालन ऐरोली संयोजिका संगीता बोहरा ने किया।आभार ज्ञापन ऐरोली सह संयोजिका रेखा दुग्गड ने किया कार्यक्रम में राष्ट्रीय ट्रस्टी प्रकाशदेवी तातेड़, मुंबई महिला मंडल से पूर्वाध्यक्ष भारतीजी कच्छारा, कांताजी तातेड़, मुंबई महिलामण्डल अध्यक्ष भाग्यश्रीजी कच्छारा, मंत्री स्वीटीजी लोढा, कोषाध्यक्ष चंदाजी कोठारी,सहमंत्री गीतांजलीजी बोथरा, सरोज जी सिंघवी, मीडिया प्रभारी अल्काजी मेहता, मुम्बई कार्यकारिणी से इंद्रा जी चंडालिया, रमीला जी बड़ाला, मंजूजी कुमठ, लाड़जी कोठारी,कुसुमजीतातेड़,सरिताजी ढालावत, अंजुजी बाफना की विशेष उपस्थिति रही संगठन यात्रा में घाटकोपर से 70 बहने व कन्या और एरोली से 32 बहने और कन्या मंडल की उपस्तिथि रही ।
ऐरोली और घाटकोपर क्षेत्र की सामुहिक रूप से हुई संगठन यात्रा
Leave a comment
Leave a comment