मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल, मुम्बई के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल चेंबूर द्वारा 23 दिसंबर को चित समाधि कार्यशाला आयोजित की गई। LEARN… UNLEARN…RELEARN… पारिवारिक कार्यशाला। बड़े बुजुर्गों की चित्त को समाधि मिलें।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता निवर्तमान मुंबई अध्यक्षा श्रीमती जयश्री जी बड़ाला रहे जिन्होंने कन्याओं और महिला मंडल को बताया पारिवारिक रिश्तो में सामंजस्य कैसे बनाए रखना है? कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र के जाप से की गई। मंगलाचरण दीप्ति सोलंकी व कोमल धाकड़ ने किया। सभी का स्वागत संयोजिका वनिता बाफना,संचालन सह संयोजीका लीना सिंघवी व आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष वनिता चंडालिया ने किया। मुंबई कार्यकारिणी सदस्य कल्पना जी परमार ने अपने सुझाव रखें। learn unlearn relearn तीनों टॉपिक पर बहनों ने ड्रामा करके इस कार्यशाला को अनोखा रूप प्रदान किया। जिन कन्याओं की शादी होने वाली है उनकी विदाई का प्रोग्राम भी रखा गया। कन्या मंडल ने विदाई समारोह पर अपनी सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यशाला को सफल बनाने के लिए लगभग50 बहनोंकी उपस्थिति रही।
चेम्बूर में समाधि कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment