नई दिल्ली:पाकिस्तान की इमरान खान सरकार इस कदर कंगाल हो चुकी है कि उसके पास दूसरे देशों के कर्ज को वापस चुकाने के लिए पैसे तक नहीं हैं। पाकिस्तान अपने ‘आका’ चीन की मदद पर कर्ज चुकाने तक के लिए निर्भर है। हालांकि, माना भी जाता है कि चीन के पैसों की वजह से ही पाकिस्तान हमेशा उसका साथ देता है। पाकिस्तान ने हाल ही में सऊदी अरब से 3 बिलियन डॉलर का कर्ज लिया था, जिसे वह चीन द्वारा दी गई इमरजेंसी आर्थिक मदद से वापस चुका रहा है। इस्लामाबाद और रियाद के बीच में काफी समय से रिश्ते भी तनावपूर्ण चल रहे हैं।
इस्लामाबाद ने अभी तक कुल कर्ज में से दो बिलियन डॉलर का लोन रियाद चुका दिया है। इस साल की शुरुआत में सऊदी अरब ने पाकिस्तान से कर्ज को वापस चुकाने पर जोर दिया था। दोनों देशों के बीच, रिश्तों में उस समय से खटास आ गई है, जब से पाकिस्तान की तुर्की और मलेशिया जैसे देशों से घनिष्ठता बढ़ती जा रही है।