नई दिल्ली:पहाड़ों पर बर्फबारी और बर्फीली हवाओं ने उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ा दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब समेत देश के उत्तरी इलाके में प्रचंड शीत लहर जारी है। बीते कुछ दिनों से ठंड से लोग बेहाल हैं और फिलहाल अगले कुछ दिनों तक कंपकंपाती ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। दिल्ली में ठंड की हालत ऐसी है कि 3 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है। दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को काफी ठंडा दिन रहा और आज भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठीक इसी तरह का हाल यूपी के कई जिलों में हैं, जहां बरेली में न्यूनतम तापमान गुरुवार को 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी बिहार, दिल्ली, पंजाब और यूपी में कड़ाके की ठंड है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
दिल्ली में कड़ाके की ठंड
राजधानी दिल्ली में लोगों को कंपकपाने वाली ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियत तक लुढ़क गया जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे है। तापमान में गिरावट की वजह से पूरे दिन बर्फीली हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग के मुताबिक, यह लगातार चौथा ठंडा दिन था। मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस पूरे हफ्ते लोगों को ठंड के कहर से राहत नहीं मिलने वाली है।
मौसम विज्ञानियों की मानें तो बर्फीली हवाओं के कारण गुरुवार को लोगों ने ऐसी ठंड महसूस की जैसे पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक हो। गुरुवार को राजधानी में 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवा बह रही थी। फिलहाल, 21 दिसंबर तक दिल्लीवालों को कंपकंपाती ठंड से राहत नहीं मिलेगी। स्काईमेट वेदर में क्लाइमेट चेंज और मेटेयरलॉजी में वाइस प्रेजिंडेंट महेश पलावत के मुताबिक, फिलहाल 21 दिसंबर तक इस ठंड से राहत नहीं मिलेगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी दिल्ली में सर्द हवाओं की मुख्य वजह है।
यूपी में शीतलहर जारी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह तामपान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते यूपी का मैदानी इलाका शीतलहर की चपेट में है। कंपकंपाती ठंड से बरेली और मेरठ का हाल सबसे बुरा है।
बिहार में भी प्रचंड ठंड
बिहार में भले ही एक सप्ताह बाद मौसम साफ हो गया हो, मगर ठंड से अभी लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। गुरुवार को भी भीषण ठंड का अहसास हुआ। उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं की चुभन घरों के भीतर भी महसूस हुई। बादल छंटने के साथ ही उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं ने पटना, गया सहित सूबे के कई शहरो%E