मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई द्वारा आयोजित संवाद (संगठन का आधार) कार्यक्रम का आयोजन 27 नवंबर को 2:30 बजे सायन कोलीवाड़ा, कुर्ला, जूना कुर्ला और MDWS की सामुहिक रूप से रखा। कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई महिला मंडल कार्यकारिणी की सदस्या मीना जी साबद्रा ने नमस्कार महामंत्र से की। मंगलाचरण सायन कोलीवाड़ा से तरुणा जी कोठारी और मनीषा जी बड़ाला द्वारा हुआ। स्वागत भाषण जुना कुर्ला से सह संयोजिका प्रियंका जी सोनी ने किया।
इस अवसर पर सभी क्षेत्रों ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट का प्रेजेंटेशन दिया। सर्व प्रथम सायन कोलीवाड़ा से सह संयोजिका सरिता जी ढालावत ने वार्षिक रिपोर्ट वीडियो के माध्यम से बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। जुना कुर्ला से सह संयोजिका प्रियंका जी सोनी ने वार्षिक रिपोर्ट दी। MDWS से सह संयोजिका प्रमिला जी ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। कुर्ला से सह संयोजिका शोभा जी मादरेचा ने वार्षिक रिपोर्ट दी। अखिल भातीय तेरापंथ महिला मंडल से जयश्री जी बड़ाला ने संविधान के नियमों कि जानकारी बहुत ही सुन्दर और सरल रुप से दी और यह भी बताया कि हमें अपने क्षेत्रों में किन किन बातों को ध्यान रखना चाहिए।
सुनीता जी परमार ने चार छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से मोटीवेशन दी और कहा कि महिला मंडल को अपने हर सदस्य को लेकर आगे बढ़ना है। रिपोर्ट प्रस्तुति के बाद मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्री जी कच्छारा ने बताया कि संगठन को मजबूत करके किस तरह आगे बढ़ना है और महिला मंडल कि हर सदस्य अपने मंडल से जुड़े। कार्यक्रम का कुशल संचालन कुर्ला से सह संयोजिका शोभा जी मादरेचा ने किया। आभार ज्ञापन MDWS पंकज जी बडाला ने किया।
इस कार्यक्रम में मुंबई महिला मंडल मंत्री स्वीटीजी लोढा,प्रेमलता जी सिसोदिया, सुनीता जी परमार, सुनीता जी सुतरिया, गीतांजली जी बोथरा , ई मीडिया प्रभारी अलका जी मेहता , मधु जी मेहता, सुमन जी मेहता विशेष सहयोगी से मधु जी सिंयाल सराहनीय उपस्तिथि थी।
मुंबई महिला मंडल ने किया संवाद (संगठन का आधार) कार्यक्रम का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment