अमराई वाडी। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल अमराई वाडी द्वारा ग्रीन दिवाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला मंडल की बहनो एवं बच्चों को जोड़ा गया। मंडल की अध्यक्षा संगीता सिंघवी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं भगवान महावीर एवं गौतम स्वामी के बारे में बताते हुए जैन धर्म में दीपावली त्याग, तप एवं जप के द्वारा मनाने की प्रेरणा दी । ग्रीन दीपावली प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की प्रेरणा दी।
महिला मंडल की बहनों के द्वारा सोसाइटियो में, बस स्टॉप ,मॉल में, हेल्थ केयर सेंटर आदि जगहों पर ग्रीन दिवाली स्टीकर लगाकर प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की प्रेरणा दी। बच्चों ने और महिला मंडल के बहनों ने पटाखे ना जलाने का संकल्प लिया। महिला मंडल की मंत्री लक्ष्मी सिसोदिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। मिठाई बांटकर सभी का मुंह मीठा करवाया गया।
अमराई वाडी में ग्रीन दिवाली कार्यक्रम का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment