नालासोपारा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के तत्वाधान में नालासोपारा महिला मंडल नारी लोक के करणीय कार्यशाला 10 नवंबर मंगलवार को learn unlearn relearn की कार्यशाला का आयोजन zoom द्वारा किया गया। आओ करें दीपावली पर भगवान महावीर को वंदन।
नमस्कार महामंत्र से उपासिका लक्ष्मी जी मेहता श्रीमती प्रेमा जी धाकड़ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यकारिणी मेंबर वनिताजी सोलंकी ने भगवान महावीर पर गीतिका प्रस्तुति की। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी का स्वागत मुंबई कार्यकारिणी मेंबर मंजू जी बाफना ने किया। कार्यक्रम का संचालक संयोजिका अंजू छाजेड़ ने किया।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता श्रीमती जयश्री जी बडाला ने बहुत ही सरल तरीके से अपनों के साथ दीपावली कैसे मनाये विषय पर ज्ञानवर्धक व्यक्तत्व प्रदान किया। लाइव वर्कशॉप में खुशबू जी सिंघवी बहुत ही सुंदर तोरण और कैंडल बनाना सिखाया। मंडल की बहन ने की अच्छी उपस्थिति रही। सभी का आभार सह संयोजिका दिव्या जी बाफना नीता जी कोठारी ने किया।
नालासोपारा महिला मंडल ने किया ‘learn unlearn relearn कार्यशाला’ का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment