पालघर। तेरापंथ महिला मंडल पालघर के तत्वावधान में समणी निर्देशिका कमलप्रज्ञा जी ठाणा 3 के पावन सान्निध्य में कन्या मंडल पालघर द्वारा इस दीपावली पर अ.भा.म.म. द्वारा निर्देशित ऑनलाईन शिक्षा चुनौती या संभावनाएँ इस पर विशेष परिसवांद व कैसे मनाए दीपावली इस पर कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ भवन में शनिवार 7 नवंबर को किया गया।
समणी निर्देशिका कमलप्रज्ञाजी ने कन्याओं को विशेष प्रेरणा पाथेय में दीपावली पर ज्यादा से ज्यादा जप, तप करने की प्रेरणा प्रदान किया। समणी सुमनप्रज्ञा जी ने आचार्य श्री महाश्रमण जी पर सुंदर गीत का संगान किया।
मंगलाचरण कन्या मंडल द्वारा किया गया।
स्वागत भाषण कन्या मंडल संयोजिका पिंकी चपलोत ने किया। सहप्रभारी दिपीका बदामिया ने कार्यक्रम के जज गजसुख बोराणा का परिचय दिया। ऑनलाईन शिक्षा चुनौती या संभावनाएँ इस विषय पर अनेक कन्याओं ने अपनी अपनी अभिव्यक्ति दी। जिसमे जज गजसुख बोराणा ने प्रथम स्थान पर ध्वनि नानद्रेचा द्वितीय स्थान पर पिंकी चपलोत तृतीय स्थान पर साक्षी बाफना के नामों की घोषणा की। उनका प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया। आभार ज्ञापन कन्या मंडल प्रभारी निधि सिंघवी ने किया। समाचार प्रदाता दिनेश राठौड़।
पालघर में कन्या मंडल द्वारा ऑनलाईन शिक्षा पर विशेष कार्यक्रम

Leave a comment
Leave a comment