भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र के बनकट गाँव में गो- हत्या का प्रकरण आते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद कई हिंदूवादी संगठन घटना स्थल पर पहुँच कर विरोध जताया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को गोवध अधिनियम में जेल भेज दिया। घटना गुरुवार रात की है।
भदोही जिले के ऊंज थाने के बनकट गाँव में सुबह गोकशी
की घटना से ग्रामीणों में उबाल बढ़ गया। घटना की ख़बर पर विहिप, बजरंगदल और भाजपा समेत दूसरे संगठन लामबंद होने लगे। घटना की तीखी आलोचना और हत्यारों के गिरफ्तारी की माँग उठने लगी। बाद में पुलिस ने विजय कुमार सरोज की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर गोवध निवारण अधिनियम में जेल भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में शाहिद, राहुल पुत्र सज्जाद, अरुण नट और राहुल का नाम शामिल है। सभी आरोपित ऊंज थाने के बिछिया गाँव के निवासी हैं।