शनि 28 सितंबर से वक्री होंगे। 11 मई 2020 से शनि मकर राशि में वक्री अवस्था में गोचर कर रहे थे। शनि अब पूरे 142 दिन बाद यानी 29 सितंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर वक्री से मार्गी हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि इससे शनि के प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएंगे। शनि के वक्री से मार्गी होने पर कई राशियों की चली आ रही मुसीबतें कम होंगी। शनि के मार्गी होने का मतलब है कि जो शनि अभी तक वक्री थे, मतलब उल्टी चाल चल रहे थे वो अब सीधी चाल चलेंगे। इससे पहले गुरु भी 13 सितंबर को मार्गी हो चुके हैं।
इन राशियों के लिए अच्छा समय आएगा। शनि के साथ राहु केतु भी 18 महीने के बाद राशि बदल चुके होंगे। आइए जानें शनि के मार्गी होने से विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेंगे। मिथुन, कन्या, कर्क, धनु और वृश्चिक राशि के लिए अच्छा समय रहेगा।
मिथुन राशि: इस राशि के लोगों के कई नुकसान अब लाभ में बदलेंगे। आपकी दान पुण्य में और धर्मकर्म में ज्यादा ध्यान देंगे। इसके साथ ही आपके जीवन में खुशियां आएंगी।
कर्क राशि: स्वास्थ्य आपको इतने समय से खराब चल रहा है अब अच्छा होगा। आपको बिजनेस और नौकरी में भी लाभ प्राप्त हो सकता है। करियर के लिए छात्र खूब मेहनत करें, आपको लाभ मिलेगा।
वृश्चिक : शनि के मार्गी होने से आपको जीवन में कई प्रकार का लाभ मिलेगा, आपको सभी का साथ मिलेगा। मांगलिक कार्यों का आयोजन आपके घर में हो सकता है। आप भूमि वाहन खरीद सकते हैं।
धनु राशि के लोग शनि मार्गी होने से आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपके आय के साधन बढ़ेंगे।
कन्या राशि के लोगों को जीवन में सफलता मिलेगी, अभी तक जो आप हासिल कर सकते थे, वो आपको मिलेगा। इसलिए ये आफके लिए बहुत शुभ परिणाम लाया है।