मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। भजन संगीतकार अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है। सूत्रो ने बताया कि पिछले काफी समय से आदित्य किडनी की परेशानी जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। आदित्य पौडवाल ने अपनी मां अनुराधा पौडवाल की तरह कई भजन भी गाए हैं। इस साल की शुरुआत में एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि वह भक्ति संगीत पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहे हैं। उनका नाम भारत के सबसे कम उम्र के संगीत निर्देशक के रूप में ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में शामिल है।
कोरोना के नियमों का पालन करते हुए मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें, अनुराधा पौडवाल की शादी अरुण पौडवाल से हुई थी जो प्रसिद्ध संगीतकार एसडी बर्मन के सहायक थे। खुद अरुण भी एक संगीतकार थे। नब्बे के दशक में अनुराधा पौडवाल अपने करियर के शिखर पर थीं, उसी समय उनके पति अरुण की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अब बेटा भी साथ छोड़कर चला गया। उनकी इस दुख की घड़ी मे एक बेटी कविता पौडवाल है।
भजन संगीतकार अनुराधा पौडवाल के पुत्र आदित्य का निधन
Leave a comment
Leave a comment