मुंबई:सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सुशांत के पिता द्वारा लगाए गए आरोपों पर रिया ने अपना वीडियो शेयर कर कहा था कि मुझे भगवान और न्यायतंत्र पर पूरा भरोसा है। मुझे इंसाफ जरूर मिलेगा। मेरे बारे में कई बड़ी बातें कही गईं। मुझे इस बारे में अभी कोई टिप्पणी करने से मेरे वकील ने मना किया है।
रिया के इस वीडियो पर कई लोगों ने नेगेटिव कमेंट किए हैं। वहीं रिया के साथ ‘जलेबी’ में काम कर चुकीं काजोल त्यागी ने भी एक्ट्रेस को लेकर ऐसा ही कुछ रिएक्शन दिया है।
दरअसल, सुशांत की दोस्त क्रिस्सन बरैटो ने इस वीडियो पर कमेंट किया था कि कैसे रिया ने उनको दोस्तों से अलग कर दिया था। क्रिस्सन के कॉमेंट पर काजोल त्यागी ने भी कॉमेंट किया है। काजोल ने लिखा, क्रिस्सन मुझे आप पर गर्व है कि आपन ये कमेंट किया। ‘जलेबी’ रीशूट होने से पहले मैं इसका हिस्सा थी और इनके साथ कुछ हफ्तों के लिए शूट पर गई थी और मुझे याद है रिया कितनी नेगेटिव थी। वीडियो में भी इसने हाथ फोल्ड कर रखे हैं ताकि बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट भी न समझ पाएं? बिल्कुल साफ है कि ये दुखी होने का नाटक कर रही है।
सुशांत के लिए खाना बनाने वाले कुक अशोक कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि रिया ने सुशांत के घर में काम करने वाले अधिकांश पुराने स्टाफ को बदल दिया था। अशोक का दावा है कि उन्होंने सुशांत को कभी भी डिप्रेशन की दवा लेते हुए नहीं देखा। अशोक बताते हैं कि उनके हिसाब से सुशांत को डिप्रेशन की बीमारी नहीं थी। सुशांत तो खुशमिजाज थे।
रिया चक्रवर्ती ने बदल दिए थे घर के सभी पुराने स्टाफ: सुशांत के कुक
अशोक ने बताया कि सुशांत कभी भी गुस्सा कभी नहीं करते थे। शूटिंग के दौरान कभी किसी बात पर गुस्सा होते भी थे तो पांच मिनट बाद ही उनका गुस्सा खत्म हो जाता था। अशोक ने बताया कि वो हमेशा उनके साथ ही रहता था। करीब एक साल पहले छुट्टी के बाद सुशांत के घर लौटने के बाद उन्हें काम पर नहीं रखा गया। अशोक बताते हैं कि जब वह लौटे तो सुशांत और रिया यूरोप ट्रिप पर गए थे। वहां से लौटने के बाद भी उन्हें काम पर नहीं बुलाया गया। इसके बाद वह सुशांत की बहन प्रियंका और नीतू के संपर्क में आया। दिसंबर में सुंशात के घर गया। लेकिन मेरी मुलाकात नही हो पाई। इसके बाद मैं उनसे मिलने नहीं गया। अशाेक ने बताया कि सुशांत के हाउस मैनेजर ने बताया था कि रिया के कहने पर ही उसे हटाया गया था। अशोक के मुताबिक रिया ने सुशांत की लाइफ को कंट्रोल कर लिया था। उसने पुराने कुक, बाउन्सर और एकाउंटर सबको हटा दिया।