मुंबई: आज दिनाँक 29-जुलाई 2020 को सुप्रसिद्ध भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा जी का जन्मदिन है। इस मौके पर त्रेता मार्केटिंग एंड सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित हुनर व् आज़ाद आवाज़ को प्रोत्साहन देते भारत के अपने ‘माई वीडियो ऐप’ परिवार के सभी सदस्यों ने अनूप जलोटा जी को जन्मदिवस की बधाईयां देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य व खुशहाली हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
दशकों से पद्मश्री अनूप जलोटा जी ने अपनी आवाज़ के जादू से अनगनित लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है| गायन के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है। अनूप जी के भजनों ने हमें विषम परिस्थितियों में भक्ति की शक्ति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी है।
पद्मश्री अनूप जलोटा जी को ग़ज़ल और भजन जैसी गायन की दो मशहूर विधाओं के लिए जाना जाता है| अनूप जी के ‘ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन’ व् ‘जग में सुन्दर हैं दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम’ जैसे मधुर भजन, हज़ारों बार सुनने के बाद भी नए लगते हैं। निःसंदेह इसके पीछे अनूप जी की बेमिसाल आवाज़ है जो पिछली, वर्तमान पीढ़ी के साथ आने वाले पीढ़ी को भी अपनी आवाज़ का मुरीद बना रहे हैं।
नौ भाषाओं में मशहूर भजन व ग़ज़ल रिकॉर्ड कर चुके पद्मश्री अनूप जलोटा जी ने करीब एक सौ से अधिक प्लेटिनम, मल्टी प्लेटिनम डिस्क जारी किए हैं। अनूप जलोटा जी, भारत सहित विश्व के पांचों महाद्वीपों के 300 से अधिक शहरों में 5000 से अधिक लाइव कंसर्ट्स पेश करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। हाल ही में आई वेब सीरीज़ पाताल लोक में भजन सम्राट अनूप जी ने एक दबंग नेता के अहम किरदार को जीवंत कर अपनी अभिनय क्षमता का लोहा भी मनवाया है | हमारे लिए यह बेहद गर्व का विषय है कि विलक्षण व्यक्तित्व के धनी व् भारत के गौरव पद्मश्री अनूप जलोटा जी ‘माई वीडियो ऐप’ के एक अभिन्न अंग हैं।
माई वीडियो ऐप पर उनके द्वारा दिया गया हुनर के बल पर सुपरस्टार बन दुनिया का दिल जीतने का सन्देश नवोदित कलाकारों को प्रेरित कर रहा है। अनूप जी के जन्मदिवस पर ये चंद पंक्तियाँ, ढेरों शुभकामनाओं के साथ :
‘यदि दुआओं का असर होता है कुछ, तो बहारों में बसर हो ज़िंदगानी आपकी।’