वसई। मुंबई महिला मंडल के अंर्तगत वसई महिला मंड़ल ने वार्षिक संगोष्ठी ZOOM पर 28 जुलाई, मंगलवार को रखी गयी। तेरापंथ भवन वसई में समणीजी डॉ ज्योतिप्रज्ञाजी, समणीजी मानसप्रज्ञाजी सुखसातापूर्वक विराज रहे हैं। आपके सानिध्य में वसई में जप,तप और स्वाध्याय का क्रम निरंतर चल रहा है। उपासिका बहन आशाजी गुंदेचा ने नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से मीटिंग की शुरुवात की। मंगलाचरण महिलामण्डल की बहनों मीताजी सोलंकी और भावनाजी सोलंकी ने किया। महाप्रज्ञ अष्ठक्रम का संगान कन्यामण्डल से पूजा राठौड़ द्वारा किया गया।
सभी बहनो का स्वागत संयोजिका अनिताजी बाफना ने किया। जुलाई माह से लेकर मार्च महीने की गतिविधियों को विडियो के माध्यम से बताया।कन्यामण्डल संयोजिका किंजलजी संचेती ने सालभर की गतिविधियों को वीडियो के माध्यम से जानकारी दी। समस्त lockdown की गतिविधियों की जानकारी सहसंयोजिका सुनिताजी सिंघवी ने दी औरआगामी कार्यों की सूचनायें दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन कन्यामण्डल से पूजाजी बापना ने किया। अंत मे सभी का आभार महिलामण्डल से सहसंयोजिका चंदाजी गोखरू ने किया। कन्यामण्डल प्रभारी वंदनाजी लोढा ने भी सभी का आभार व्यक्त किया। मीटिंग में 50 बहिंनोकी उपस्थिति रही।
वसई महिला मंडल की संगोष्ठी ZOOM एप पर रखी गई
Leave a comment
Leave a comment