मुंबई:मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। आज बीएसई 117.45 अंक ऊपर और निफ्टी 22.3 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 619.99 अंक तक और निफ्टी 185.95 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा।
कारोबार के अंत में बीएसई 558.22 अंक या 1.47% ऊपर 38,492.95 पर और निफ्टी 168.75 पॉइंट या 1.52% ऊपर 11,300.55 पर बंद हुआ। आज प्रेस्टीज एस्टेट के शेयर में 10% का उछाल रहा। इससे पहले सोमवार को बीएसई 194.17 अंक नीचे 37,934.73 पर और निफ्टी 62.35 पॉइंट नीचे 11,131.80 पर बंद हुआ था।
रामदेव की सोया इंडस्ट्री के शेयर फिसले, फ्यूचर रिटेल में उछाल
आज बाबा रामदेव की रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 5 फीसदी गिरावट के साथ खुले। हालांकि, कारोबार खत्म होने पर कंपनी के शेयर में 3% की गिरावट रही। दूसरी तरफ, रिलायंस से डील की खबरों के बीच आज दूसरे दिन भी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के शेयर में दिनभर 5% की बढ़त बनी रही।
बीएसई में शामिल इन बैंक शेयरों में बढ़त
बैंक | बढ़त (%) |
कोटक बैंक | 4.79 % |
इंडसइंड बैंक | 4.05 % |
बंधन बैंक | 3.07 % |
RBL बैंक | 1.71 % |
एक्सिस बैंक | 1.24 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 1.23 % |
HDFC बैंक | 0.67 % |
बीएसई पर करीब 46 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 148 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,803 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,338 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,310 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 103 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 56 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 272 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 306 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
आज के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स
कंपनी | LTP | बढ़त | बढ़त (%) |
प्रेस्टीज एस्टेट | 193.40 | 20.65 | 11.95 |
एमसीएक्स इंडिया | 1705.30 | 144.10 | 9.23 |
जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर | 23.50 | 1.95 | 9.05 |
भारत रसायन | 9947.70 | 785.90 | 8.58 |
वेस्टलाइफ देव | 352.20 | 26.10 | 8.00 |
आज के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स
कंपनी | LTP | गिरावट | गिरावट (%) |
डेन नेटवर्क | 87.65 | 4.60 | 4.99 |
हैथवे केबल | 44.25 | 2.30 | 4.94 |
एडलवाइस फिन | 74.10 | 3.70 | 4.76 |
डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) लिमिटेड | 7089.40 | 281.55 | 3.82 |
यस बैंक | 11.90 | 0.40 | 3.25 |