मुंबई:बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज बीएसई 247.74 अंक ऊपर और निफ्टी 68.95 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। हालांकि, ट्रेडिंग के पहले ही मिनट में बीएसई में गिरावट आना शुरू हो गई। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 328.71 अंक तक और निफ्टी 105.7 पॉइंट तक नीचे चला गया।
कारोबार के अंत में बीएसई 58.81 अंक या 0.16% नीचे 37,871.52 पर और निफ्टी 29.65 पॉइंट या 0.27% नीचे 11,132.60 पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार को बीएसई 511.34 अंक ऊपर 37,930.33 पर और निफ्टी 140.05 पॉइंट ऊपर 11,162.25 पर बंद हुआ था।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर
आज ट्रेडिंग के दौरान रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयर 2010.00 के साथ अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप 12.65 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 1980.05 पर खुले। मंगलवार, 22 जुलाई की तुलना में इसके शेयर में 8.2 रुपए की बढ़त रही।
बीएसई में शामिल इन बैंक शेयरों में गिरावट
बैंक | गिरावट (%) |
बंधन बैंक | 2.61 % |
इंडसइंड बैंक | 1.77 % |
RBL बैंक | 1.28 % |
कोटक बैंक | 1.25 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 1.21 % |
HDFC बैंक | 1.16 % |
बीएसई पर करीब 52 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 146 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,801 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,175 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,474 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 107 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 49 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 298 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 268 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
आज के टॉप-5 शेयर
कंपनी | LTP | बढ़त | बढ़त (%) |
M&M फाइनेंशियल | 153.95 | 15.10 | 10.88 |
धानुका एग्री | 890.10 | 70.20 | 8.56 |
हिंदुस्तान जिंक | 197.30 | 14.35 | 7.84 |
VIP इंडस्ट्रीज | 305.45 | 21.00 | 7.38 |
एक्सिस बैंक | 479.05 | 32.85 | 7.36 |