मुंबई: सुबह तेजी के साथ खुले घरेलू बाजारों में दिनभर खरीदारी का माहौल रहा। इस कारण शेयर बाजार कारोबार के अंत में बढ़त के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का बीएसई 429.25 अंकों की तेजी के साथ 35,843.70 अंकों पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 121.65 पॉइंट बढ़कर 10,551.70 पॉइंट पर बंद हुआ। इंट्रा-डे बीएसई 600 से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ 36,014 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया था। निफ्टी भी 10,500 के स्तर को पार कर गया है। बीएसई में आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 552 अंकों की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा ऑटो, आईटी और टेक सेक्टर के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में तेजी
कंपनी | तेजी (% में) |
टाइटन | 3.98 |
वोल्टास | 3.92 |
सिम्फनी | 3.61 |
व्हर्लपूल | 2.13 |
टीटीके प्रेस्टीज | 1.44 |
बीएसई के 59 फीसदी शेयरों में रही तेजी
- बीएसई का मार्केट कैप बढ़कर 141 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा
- बीएसई में कुल 2890 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई। इसमें से 1717 के शेयर तेजी और 1047 के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
- 138 कंपनियों के शेयरों ने 52 सप्ताह के उच्च स्तर का नया रिकॉर्ड बनाया।
- 48 कंपनियों के शेयरों ने 52 सप्ताह के निम्नतम स्तर का नया रिकॉर्ड बनाया।
- 460 कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा।
- 256 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा।
केवल बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में गिरावट रही
गुरुवार को बीएसई में रही तेजी का लाभ सभी सेक्टरों को मिला। बैंकिंग को छोड़कर सभी सेक्टरों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। बैंकिंग सेक्टर में एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.24 फीसदी की गिरावट रही। वहीं बंधन बैंक के शेयर 6.20 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
बैंकिंग सेक्टर के शेयरों का हाल
बैंक | बदलाव (% में) |
बंधन बैंक | 6.20 |
सिटी यूनियन बैंक | 1.55 |
फेडरल बैंक | 0.75 |
इंडसइंड बैंक | 0.47 |
एचडीएफसी बैंक | 0.37 |
एसबीआई | 0.35 |
आईसीआईसीआई बैंक | -0.34 |
कोटक महिंद्रा बैंक | -0.35 |
एक्सिस बैंक | -2.24 |