मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल द्लारा भक्तामर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 28 बहनों की दमदार प्रस्तुति रही। भक्तांबर की प्रतियोगिता के विजेताओं में 55 से अधिक उम्र की बहनों ने मेहनत कर सभी का दिल जीत लिया। इस प्रतियोगति में प्रथम- कमला डूंगरवाल, द्वितीय- हुलास देवी कोठारी तथा तृतीय- शान्ता बडाला रहीं।
युवतियों ने भी उत्साह दिखाते हुए अपनी लेखनी से पुरुस्कार जीता। जिसमें 1- नयना कोठारी, 2- कविता सोनी तथा 3- स्नेहलता बडाला रहीं। 15 से 30 पद्य की अर्थ सहित प्रतियोगिता रखी गई। ममता कच्छारा, भावना पटवारी ने इस प्रतियोगिता को संचालित किया। 28 बहनों ने भाग लिया।
21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर चेंबूर महिला मंडल द्वारा ज़ूम मीटिंग पर योगा करवाया गया। योग प्रशिक्षिका सुरभि कोठारी ने आसन करवाए। कार्यक्रम की शुरुआत संयोजिका वनिता बाफना ने नवकार मंत्र से की तथा आभार ज्ञापन सह संयोजिका लीना सिंघवी ने किया तथा ज़ूम मीटिंग होस्ट वनिता चंडालिया द्वारा किया गया। मुंबई कार्यकारिणी से कल्पना परमार की उपस्थिति रही। कुल 36 बहनो की उपस्थिति रही।
चेम्बूर महिला मण्डल ने की भक्तामर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment